देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
अमिताभ बच्चन और आमिर खान पहली बार फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में नजर आने वाली हैं। फिल्मों के सेट पर हमेशा टाइम पर पहुंचने वाले अमिताभ शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। लेकिन लगता है दर्द के बाद भी अमिताभ ने पूरी टीम को इंतजार नहीं कराया और लगातार शूट जारी रखा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म का एक सीन शूट करते हुए अमिताभ बच्चन के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शूटिंग के दौरान लगी चोट के कारण अमिताभ बच्चन की पीठ में भी दर्द होने लगा, लेकिन फिल्म के बिजी शेड्यूल के चलते उन्होंने इसमें कोई भी बदलाव करने के लिए मना कर दिया। वह अपनी पीठ दर्द और पैर की चोट के साथ ही शूटिंग कर रहे।
कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन केबीसी के साथ दोबारा जुड़ने को लेकर सुर्खियों का हिस्सा आए है। अमिताभ बच्चन ने केबीसी के साथ अपने 17 साल पुराने रिश्ते को याद किया था। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा था, केबीसी की शुरुआत के 17 साल और इसके साथ मेरे जुड़ाव को फिर से एक बार याद किया।अमिताभ ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के अलावा ‘102 नॉट आउट’ में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अमिताभ 102 साल के बुजुर्ग बने हुए हैं जिसका 75 साल का बेटा होता हैं। फिल्म में बाप-बेटे के किरदार में अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर दिखने वाले हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
तारिकाओं को रिपीट नहीं करना चाहते आमिर, ठग्स... की नायिका पर प्रश्नचिह्न
‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में ऐसा नहीं होगा आमिर का लुक