BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में ऐसा नहीं होगा आमिर का लुक

‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में ऐसा नहीं होगा आमिर का लुकआगामी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में आमिर खान का लुक कैसा होगा इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। हाल ही में सरदार के लुक में सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर जारी होने के बाद उनका यह लुक इस फिल्म के लिए होने के बारे में कयास लगाए जाने लगे थे। आमिर के प्रवक्ता ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि पगड़ी बांधे अभिनेता का सरदार लुक किसी अन्य परियोजना के लिए है। आमिर के प्रवक्ता ने कहा, ‘जिस सरदार लुक को लेकर चर्चाएं हो रही हैं वह किसी विशेष परियोजना के लिए है और यह लुक ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ के लिए नहीं है।’

अभिनेता मई में ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म में अपनी भूमिका की तैयारी के लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म ‘दंगल’ में हट्टे-कट्टे नजर आने वाले आमिर इस फिल्म में दुबले-पतले नजर आएंगे। फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान 2018 में दिवाली के मौके पर रिलीज होने की उम्मीद है।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More