BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

तारिकाओं को रिपीट नहीं करना चाहते आमिर, ठग्स... की नायिका पर प्रश्नचिह्न

तारिकाओं को रिपीट नहीं करना चाहते आमिर, ठग्स... की नायिका पर प्रश्नचिह्नदंगल की भारी कामयाबी के बाद आमिर खान एक बार फिर से दर्शकों को रोमांचित करने की तैयारी में जुट गए हैं। इन दिनों वे अपनी आगामी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्ता की शूटिंग पूर्व तैयारी कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग जून माह से शुरू होने वाली है। इस वर्ष उनकी कोई बडी फिल्म तो नहीं आ रही है, लेकिन सीक्रेट स्टार नामक एक फिल्म में वे कैमियो करते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण भी आमिर खान ने किया है। आदित्य चोपडा द्वारा निर्मित ठग्स ऑफ हिंदोस्तां में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए आमिर खान की नायिका का चयन अभी तक नहीं हो पाया है। इसका कारण यह बताया जा रहा है कि आमिर खान जिन नायिकाओं के साथ फिल्म कर चुके हैं वे उन्हें दोबारा दोहराना नहीं चाहते हैं। अफवाहों के मुताबिक आमिर अपनी फिल्मों में किसी भी हिरोइन को रिपीट नहीं करना चाहते है। आमिर ने पिछली कई फिल्मों में उन्हीं नायिकाओं के साथ काम किया है जिसके साथ वह पहले किसी फिल्म में नहीं दिखें। गजनी में असिन के साथ, धूम-3 में कैटरीना, पीके में अनुष्का और दंगल में साक्षी तंवर के साथ नजर आ चुके हैं। बॉलीवुड के गलियारों में जो अफवाह आमिर खान को लेकर चल रही है उसके बारे में सिर्फ इतना कहा जा सकता है कि आमिर नायिका को रिपीट करते हैं। थ्री इडियट में उन्होंने करीना कपूर के साथ काम किया था और फिर करीना कपूर के साथ ही वे ‘तलाश’ में नजर आए थे। इसी तरह से रानी मुखर्जी के साथ गुलाम में काम किया और फिर तलाश में काम किया। ऐसे में यह कैसे कहा जा सकता है कि आमिर नायिका रिपीट नहीं करते। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि अनुष्का शर्मा ठग्स ऑफ हिंदोस्तां का हिस्सा बनना चाहती हैं लेकिन आमिर खान ऐसा नहीं चाहते। यह सोचना भी गलत होगा कि उनकी किसी भी अभिनेत्री के साथ कोई समस्या है। 

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More