BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गुजरात में BJP की नो रिपीट पॉलिसी, कट सकते हैं 35% मौजूदा विधायकों के टिकट

गुजरात में BJP की नो रिपीट पॉलिसी, कट सकते हैं 35% मौजूदा विधायकों के टिकटअहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनावों में टिकट बंटवारे को लेकर बीजेपी की गुरुवार देर रात तक बैठक चली। बीजेपी की यह बैठक गांधी नगर में तीन घंटे तक चली। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बैठक में तय किया गया कि बीजेपी गुजरात चुनावों में नो रिपीट पॉलिसी पर फोकस करेगी। ऐसे में बीजेपी के 35 से 40 फीसदी मौजूदा विधायकों के टिकट कटने का खतरा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी इस बार गुजरात चुनावों में युवाओं को ज्यादा मौका देना चाहती है। 

 

रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी गुजरात के अपने मौजूदा 121 विधायकों में से 35 के टिकट काट सकती है, जिनमें तीन मंत्री भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि हार्दिक पटेल से अलग होकर बीजेपी में शामिल होने वाले लोगों को टिकट मिलने के आसार बढ गए हैं। वहीं कांग्रेस आज गुजरात चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। कांग्रेस अभी भी इस उम्मीद में है कि अगर बीजेपी ने टिकट नहीं दिया तो कई नेता कांग्रेस के पाले में जा सकते हैं। हांलांकि बताया जा रहा है कि पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति ने गुजरात चुनाव के लिए 182 विधानसभा सीटों में से लगभग 145 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बना ली है। उम्मीदवारों के नामों पर सहमति के बाद यह तय किया गया कि अभी अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं करनी चाहिए. उसके बाद अमित शाह ने अपनी रणनीति में कुछ बदलाव किया है। 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More