BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सारा खान भोपाल से लेकर मायानगरी के गलियारें तक का सफर

सारा खान भोपाल से लेकर मायानगरी के गलियारें तक का सफरभोपाल की गलियों से मायानगरी के गलियारों तक पहुंची सारा खान और विवादों का चोली दामन का साथ रहा है। कभी अपने बोल्ड अंदाज, तो कभी अपने अफेयर्स के चलते सुर्खियों में रहने वाली सारा खान का आज जन्मदिन है। सारा खान एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और टीवी अदाकारा हैं। सारा खान का जन्म भोपाल में 6 अगस्त, 1989 को हुआ। सारा ने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले दूरदर्शन (मध्यप्रदेश) और इटीवी के लिए एंकरिंग भी की। सारा खान ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे के चैनल स्टार वन से की थी। उसके बाद उन्होंने कई जिंदगी विन्स, दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल्स में अभिनय किया। स्टार प्लस के सीरियल ‘सपना बाबुल का...बिदाई’ से सारा ने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह डेली सोप राम मिलाई जोड़ी, वी द सीरियल और एन्काउंटर में नजर आईं। वह रिएलिटी सीरीज वेलकम में भी मेहमाननवाजी करती दिखी।सारा खान हिंदी फिल्मों में बतौर सहायक अभिनेत्री काम करती हैं। उन्होंने बतौर सहायक अभिनेत्री हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन फ़िल्में की हैं। जिनमे टोटल सिय्यापा, हमारी अधूरी कहानी,और प्लेबैक शामिल है। ब्रज भूषण की फिल्म ‘मिडसमर मिडनाइट मुंबई’ से सारा खान ने फिल्मों में कदम रखा। फिल्म में उनके बोल्ड सीन्स ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी।

 

साल 2010 में रिएलिटी शो ‘बिग बॉस-4’ में सारा खान ने तथाकथित ब्वॉयफ्रेंड अली मर्चेंट से शादी की थी। हालांकि दो महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया था। सारा और अली के दोस्तों के मुताबिक शो के दौरान शादी करने के लिए उन्हें 50 लाख रुपये मिले थे।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More