BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मेरी मां ने मुझसे कहीं ज्यादा झेला है : सारा अली खान

मुंबई| बॉलीवुड की नई पीढ़ी की स्टार सारा अली खान ने खुलासा किया है कि कभी-कभी ऐसा होता है, जब वह सकारात्मक महसूस नहीं करती हैं। ऐसे समय में उनकी मां और बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह ही वह इंसान होती हैं, जो उनकी सारी समस्याएं सुलझा देती हैं। अभिनेत्री अमृता सिंह और अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा ने आईएएनएस को बताया, "कई दिन ऐसे होते हैं जब मैं सकारात्मक महसूस नहीं करती हूं। यह सामान्य बात है और यह सब जीवन का हिस्सा है। तब मुझे लगता है कि मेरे पास एक महान मां है और वो मेरी हर समस्या का हल है। उनके जैसी मां होने के बाद यह संभव ही नहीं है कोई सकारात्मक न रहे।"

वह आगे कहती हैं, "मुझे लगता है कि मेरे मुकाबले उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत कुछ झेला है। यदि वह इस रास्ते पर सिर ऊंचा करके चल सकती हैं और उनकी बेटी भी ऐसा ही करे तो मैं भी आपकी प्रशंसा पाने के योग्य हो जाऊंगी।"

काम को लेकर बात करें तो सारा की हाल ही में फिल्म 'कुली नं 1' डिजिटली रिलीज हुई थी। अब वे 'अतरंगी रे' में अक्षय कुमार, धनुष और निमरत कौर के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है और फिल्म हिमांशु शर्मा ने लिखी है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More