BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

आ गया भूमि और आयुष्मान की ‘शुभ मंगल सावधान’ मजेदार ट्रेलर

आ गया भूमि और आयुष्मान की ‘शुभ मंगल सावधान’ मजेदार ट्रेलरआयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की एक साथ दूसरी फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ का लोग काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही फिल्म का एक टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें नॉन कूल मुदित और नॉन हॉट सुगंधा की लव स्टोरी को दिखाया गया था। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। आयुष्मान खुराना ने भी ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘सुगंधा सबको पता चल गई है अपनी स्टोरी।’ आपको बता दें कि ये आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की दूसरी फिल्म है। इससे पहले इस जोड़ी को दर्शकों ने ‘दम लगा के हईशा’ फिल्म में काफी पसंद किया था। अब ये जोड़ी एक बार फिर आनंद एल राय की फिल्म शुभ मंगल सावधान से अपने फैंस को गुदगुदाने के लिए तैयार है। फिल्म का टीजर पहले ही हिट हो गया है और अब मेकर्स ने ट्रेलर भी रिलीज कर दिया हैं। आरएस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित तमिल कॉमेडी फिल्म कल्याना समयल साधम का हिंदी रीमेक है जिसे आनंद एल राय और एरोस ने साथ में मिलकर प्रोड्यूस किया है। दरअसल, यह फिल्म तमिल फिल्म ‘कल्याना समयल साधम’ की हिंदी रीमेक है और यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। हाल ही में शुभ मंगल सावधान का यह नया पोस्टर रिलीज किया गया था। जिसमें भूमि और आयुष्मान ताजमहल के आगे नजर आ रहे हैं। पोस्टर में आप देखेंगे कि भूमि काफी बोर हो रही हैं और साथ में आयुष्मान भूमि की गोद में सर रखकर मजे से सो रहे हैं।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More