BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

भाई-बहन के बीच प्यार को दर्शाते ये बेहतरीन बॉलीवुड नगमें

भाई-बहन के बीच प्यार को दर्शाते ये बेहतरीन बॉलीवुड नगमेंबॉलीवुड हमारी जिंदगी के हर पहलू को बड़े पर्दे पर दर्शाता रहा है। फिल्मों में आम जिंदगी से जुड़ी हर बात हर इमोशन को दिखाया जाता रहा है। फिल्मों में चाहे खुशी हो या गम सभी मौकों के लिए गाने बनाए जाते हैं जिन्हें दर्शक काफी पसंद भी करते है। आज रक्षाबंधन है और हम बात करेंगे फिल्मों में कुछ ऐसे गानों की जो भाई-बहन के इस प्यार को दर्शाते हैं।फूलों का तारों का

फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ का गाना ‘फूलों का तारों का सबका कहना है...’ जिसे हर भाई अपनी बहन के लिए गाता है। इस गाने को फिल्म में देव आनंद और जीनत अमान के बचपन को दिखाने के लिए फिल्माया गया था।

मेरे भईया मेरे चंदा

फिल्म ‘काजल’ का गाना ‘मेरे भईया मेरे चंदा मेरे अनमोल रतन...’ एक ऐसा गाना है जो एक बहन का भाई के प्रति प्यार दर्शाता है। यह गाना आज भी लड़कियों की जुबां पर रहता है। इस गाने में मीना कुमारी और शैलेष कुमार को बहन-भाई के रूप में दिखाया गया है।

इसे समझो न रेशम का तार

फिल्म ‘तिरंगा’ का गाना ‘इसे समझो न रेशम का तार भईया..., मेरी राखी का मतलब है प्यार भईया’ भी बहन भाई के प्यार को दिखाता है। गाने में तीन भाई अपनी बहन से पहले राखी बंधवाने के लिए लड़ते झगड़ते दिखाई दिए।भईया मेरे राखी के बंधन को निभाना

वर्ष 1959 में आई फिल्म ‘छोटी बहन’ का गाना ‘भईया मेरे राखी के बंधन को निभाना...’ तो सभी को याद होगा। गाने को नंदा, बलराज साहनी और रहमान पर फिल्माया गया है। 

बहना ने भाई की कलाई पर

वर्ष 1974 में आई फिल्म ‘रेशम की डोरी’ का गाना ‘बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है...’। गाने सुनने में काफी अच्छा है और यह रक्षाबंधन का काफी फेमस गाना है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More