BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

शमिता ने बताया, कब हुआ था डांस के प्रति प्यार का एहसास

मुंबई। अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसका वर्णन उन्होंने एक ऐसे पल के रूप में किया है, जब उन्हें डांसिंग के लिए अपने प्यार का एहसास हुआ था। शमिता ने इंस्टाग्राम पर साल 2000 में आई अपनी डेब्यू फिल्म के गाने 'रिदम्स ऑफ मोहब्बतें' के एक हिस्से को शेयर किया है, जिसमें उदय चोपड़ा भी शामिल हैं।

अपने इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "थ्रोबैक जब मुझे डांस के प्रति अपने प्यार का पता चला था। हैशटैग मोहब्बतें हैशटैग डांस हैशटैग डांस वीडियो हैशटैग डांसलाइफ हैशटैग डांसर।"

'मोहब्बतें' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। आदित्य चोपड़ा इसके निर्देशक थे। फिल्म में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, युगल हंसराज, किम शर्मा, जिम्मी शेरगिल और प्रीति झिंगयानी जैसे कलाकार शामिल थे।

वर्क फ्रंट की बात करें, तो शमिता जल्द ही अगली फिल्म 'द टेनेंट' में नजर आने वाली हैं।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More