BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बौखलाई मलाइका: लगा तलाक से मिले पैसे से ऐश करने का आरोप

बौखलाई मलाइका: लगा तलाक से मिले पैसे से ऐश करने का आरोपआज कल हर इंसान अपनी बात को सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म पर आसानी से रखता है, फिर वह चाहे स्टार सुपरस्टार हो या फिर उनके फैंस। यही वजह है कि जब फैंस को अपने स्टार की कोई बात अच्छी नहीं लगती तो वे अपनी बात रखने से नहीं चूकते हैं। लेकिन कभी कभी फैंस उनके निजी जिंदगी पर दखल करने लगते है और बेवजह उन्हें ट्रोल करते है। हाल ही में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को जैस ही सोशल मीडिया पर ट्रोल करने की कोशिश की गई, मलाइका ने चुप्पी साधने के बजाए इन ट्रोलर्स को जोरदार जवाब दिया। हाल ही में 43 साल की मलाइका अरोड़ा का एक शॉर्ट्स पहना फोटो मुंबई के एक फोटोग्राफर ने पोस्ट किया। इस फोटो पर जहां मलाइका को काफी तारीफ मिली, तो वहीं कुछ लोगों ने मलाइका को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कमेंट सेक्शन में कुछ लोगों ने मलाइका को तलाक के बाद अरबाज खान को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। आपको या हो कि हाल ही में अरबाज खान और मलाइका का तलाक हुआ है। इस तलाक से मलाइका मिलने वाले पैसे के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। मलाइका ने भी चुप्पी नहीं साधी बल्कि उन ट्रोलर्स का मुंह तोड़ जवाब दिया।हाल ही में मलाइका अपनी देवरानी सीमा खान के साथ स्पेन में छुट्टियां मनाते नजर आईं। मलाइका को ट्रोल करते हुए एक ने कमेंट में लिखा कि, ‘इसकी जिंदगी अब सिर्फ छोटे कपड़े पहनना, जिम जाना और छुट्टियां मनाना रह गई है। क्या तुम्हें सच में कोई काम है... या सिर्फ पति से मिले पैसे पर ऐश कर रही हो।’ दिया करारा जवाबऐसे कमेंट पढ़कर शायद मलाइका अरोड़ा से भी नहीं रहा गया और उन्होंने करारा जवाब देते हुए लिखा, ‘मैं अक्सर ऐसी बातों का जवाब नहीं देती क्योंकि यह मेरे सम्मान के खिलाफ है, लेकिन मुझे यहां बोलना पड़ रहा है क्योंकि मुझे कुछ बोलने या मेरी टांग खींचने से पहले तुम्हें अपने तथ्यों को जांचने की जरूरत है, खासकर तब, जब तुम मेरे बारे में कुछ नहीं जानते और सिर्फ बैठकर मेरे लिए फैसले सुना रहे हो। मैं सच में तुम्हें यही सलाह देना चाहूंगी कि कोई ढंग का काम ढूंढो क्योंकि तुम्हारे पास सच में कुछ भी ढंग का करने के लिए नहीं है।’ 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More