BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मलाइका अरोड़ा : मैंने अपने बेटे की वजह से खाना बनाना शुरू किया

मुंबई। मलाइका अरोड़ा का कहना है कि उन्होंने अपने बेटे अरहान खान की वजह से खाना बनाना शुरू किया है। मलाइका स्टार वर्सेस फूड के चौथे एपिसोड में दिखाई देंगी। वह अपनी बहन अमृता अरोड़ा और दोस्तों प्रीता सुखतंकर और सर्वेश शशि के साथ पसंदीदा भोजन मालाबार फिश करी बनाती नजर आईं।

रसोई में प्रवेश करने पर, शेफ प्रीतेक साधु उनसे पूछते हैं कि उन्होंने आखिर स्टिलिटोस (ऊंची हील वाली सैंडल) में खाना पकाने की योजना कैसे बनाई।

इस पर मलाइका ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, अगर मेरे पास कोई विकल्प होता, तो मैं स्टिलिटोस पहनकर ही सोती।

उन्होंने कहा कि मैं एक मां हूं और इसलिए मैं हमेशा अच्छी तरह से तैयार रहती हूं। इसलिए, मैं कम्फर्टेबल शूज लेकर आई हूं और मैं पूरी तरह से तैयार हूं।

उनसे पूछा गया कि वह कितनी बार वह खाना बनाती है, इस पर मलाइका ने कहा, जब भी मुझे समय मिलता है। मेरा बेटा वास्तव में इसे प्यार करता है। उसे यह पसंद है। मैंने सही मायने में उसकी वजह से खाना बनाना शुरू किया है।

मलाइका ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा, वह एक बार स्कूल से वापस आया और उसने मुझसे कहा, मम्मा, अन्य सभी माता-पिता इस तरह की स्वादिष्ट चीजें पकाते हैं और आपको खाना बनाना नहीं आता। वास्तव में यह मेरी चुनौतियों में से एक थी और फिर मैंने कहा कि मैं तुन्हें दिखाऊंगी और मैं यह कर सकता हूं! इसलिए मैं उसके लिए बहुत बार खाना बनाती हूं। मलाइका ने यह बात शो पर कही, जो डिस्कवरी प्लस पर प्रसारित होता है। 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More