BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

रोमांस करते हुए नवाजुद्दीन हुए घायल

रोमांस करते हुए नवाजुद्दीन हुए घायलअभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी आने वाली फिल्म ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’ के प्रमोशन में काफी जगह घूमते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में नवाज का देसी अंदाज इसे टॉक ऑफ द टाउन पहले ही बना चुका है। जैसे-जैसे इसकी रिलीज डेट करीब आ रही है, फिल्म को लेकर कई तरह की सुर्खियां भी सामने आ रही हैं। हाल ही में फिल्म ‘ऐ सैयां’ गाना रिलीज हुआ है, जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जब नवाज इस गाने को शूट कर रहे थे उस समय वे चोटिल थे। अक्सर अधिकतर कलाकर एक्शन सीन करते हुए चोट लगवा लेते हैं। लेकिन नवाज के साथ उल्टा हुआ है। उन्होंने ‘ऐ सैयां’ गाने की शूटिंग के दौरान अपने हाथ पर चोट लगवा ली। लेकिन नवाज को ये चोट कोई एक्शन सीन करते हुए नहीं बल्कि रोमांटिक सीन करते हुए लगी है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे हो सकता है। हम आपको बता दें कि नवाज को इस गाने में एक मेटल टीन के साथ खेलना था जिसे करते वक्त ये टीन उनके हाथ में काफी जोर से गड़ गई।बड़ी बात ये है कि उनहोंने इसके बावजूद शूटिंग को रुकने नहीं दिया और लगातार शूटिंग करते रहे।

जैसे ही मेकर्स ने उनका हाथ खून से लथपथ देखा वो जल्दी से उन्हें अस्पताल लेकर गए। ये फिल्म पिछले काफी दिनों से चर्चा में है। फिल्म में रोमांटिक सींस की इतनी भरमार है कि सेंसर बोर्ड ने इस पर कैंची चलाते हुए फिल्म को 48 कट दिए हैं।

 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More