देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ के प्रमोशन में व्यस्त अक्षय कुमार जल्द ही छोटे परदे पर नजर आने वाले हैं। जी हां यह स्टार प्लस का एक कॉमेडी शो होगा।‘द लाफ्टर चैलेंज’ नाम से आ रहे इस शो का प्रोमो भी रिलीज कर दिया है। इस प्रोमो में बताया जा रहा है कि चुटकुला सुनाने का भी एक समय होता है। अक्षय ने यह प्रोमो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस साल सितंबर के अंत तक अक्षय कॉमिडी शो, ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ में सुपर-जज की भूमिका में नजर आएंगे। अक्षय इंग्लैंड जाने से पहले इस शो के बारे में चैनल से बातचीत भी कर चुके हैं।
इंडस्ट्री को कपिल शर्मा, चंदन प्रभाकर, सुनील पाल जैसे कॉमीडियन देने वाले इस शो से काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। वहीं खुद बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग वाले कलाकार इस बार शो में जज की भूमिका निभाने वाले हैं। फिलहाल अक्षय आने वाले दिनों में टॉयलेेट एक प्रेम कथा, पैडमैन और गोल्ड जैसी फिल्मोमें नजर आएंगे। जिसकी शूटिंग शूरू हो चुकी है। वहीं गोल्ड का पहला लुक हाल ही में सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। जिसमें अक्षय के साथ कुनाल कपूर, अमित साध और कलर्स चैनल की ‘नागिन’ मौनी रॉय भी हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
ग्रामीण राजस्थान को सौगात : हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान
लॉर्ड्स टेस्ट में करारी हार के बाद पाकिस्तान का बड़ा एक्शन : इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ की छुट्टी, माइक हेसन को कमान
कॉमेडी एक बहुत ही गंभीर व्यवसाय : अश्विनी कालसेकर