BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

रजनीकांत की फिल्म के सेट पर हुआ हादसा, एक की मौत

रजनीकांत की फिल्म के सेट पर हुआ हादसा, एक की मौतरजनीकांत स्टारर फिल्म ‘काला करिकालन’ के सेट पर एक क्रू मेंबर की मौत हो गई। फिल्म के लिए चेन्नई के पूनामल्ले स्थित ईवीपी स्टूडियो में पांच करोड़ का सेट बनाया गया है, जहां माइकल नाम का वर्कर मौजूद था। अभी काम शुरू नहीं हुआ है लेकिन इससे पहले सेट पर एक हादसा हो गया। बिजली की तार पर पैर पड़ने के चलते माइकल नाम के एक कर्मचारी को करंट लग गया। माइकल की हालत देख उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। अब खबर है कि पुलिस हादसे की जगह पर तहकीकात कर रही है।

ऐसा कम ही होता है कि किसी डायरेक्टर को लगातार रजनीकांत के साथ काम करने का मौका मिले। लेकिन पा.रंजीत के टैलेंट को देखते हुए सुपरस्टार ने उनकी दूसरी फिल्म भी साइन की। ‘काला करिकालन’ एक गैंगस्टर की कहानी है जो मुंबई के झुग्गी-बस्ती इलाके धारावी में रहने वाले लोगों के हक के लिए लड़ता है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More