BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बॉक्स ऑफिस पर ‘आशिकी 2’ की असीम कामयाबी के बाद निर्देशक मोहित सूरी आजकल ‘आशिकी 3’ की तैयारी में लगे हुए हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में एक साथ काम कर चुकी जोड़ी आलिया और सिद्धार्थ को चुन लिया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट अपने रिश्ते को भले ही ना मानें, लेकिन दोनों की जोड़ी को दर्शक फिल्मों में देखना बहुत पसंद करते हैं। दोनों ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ और ‘कपूर एंड सन्स’ में एक साथ काम किया है। अब खबर है कि ‘आशिकी 3’ में भी ये लव बर्ड्स नजर आएंगे।सूत्रों की मानें तो सिद्धार्थ अपनी फिल्म ‘इत्तेफाक’ की शूटिंग पूरी कर चुके हैं और आजकल नीरज पांडे निर्देशित फिल्म ‘अय्यारी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। साथ ही पिछले कुछ हफ्तों में काफी बार सिद्धार्थ शूटिंग से समय निकाल कर मोहित सूरी के ऑफिस मैट्रिक्स जाते दिखाई दिए, जहां एक बार आलिया भट्ट भी उनके साथ पहुंची थीं। आलिय फिलहाल मेघना गुलजार की फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। लेकिन यह एक छोटी फिल्म है। इस फिल्म के बाद आलिया नवंबर से ‘गुल्ली बॉय’ की शूटिंग शुरू करेंगी। मोहित चाहते हैं कि इसी बीच ‘आशिकी 3’ की शूटिंग कर ली जाए।इसके अलावा आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी की ‘ड्रैगन’ में भी नजर आएंगी। इसमें रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन भी होंगे।आपको बता दें कि आशिकी 2 में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी नजर आई थी। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म के गाने बहुत हिट हुए थे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

जानी मानी अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाहन्वी कपूर कई कारणों से सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन उनके सुर्खियों में रहने के एक नहीं कई कारण है, पहले तो वो अपनी सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों के चलते, बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर। इन सब की वजह से अक्सर कोई न कोई खबर आती रहती है। फिलहाल खबर है कि बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर फिल्म ‘सैराट’ के रीमेक से बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं। हाल ही में श्रीदेवी ने जाह्नवी के फिल्मों में आने से पहले कुछ पाबंदियां भी लगाई हैं। दरअसल, एक इटंरव्यू में श्रीदेवी ने कहा कि, ‘जाह्नवी और खुशी के लिए मैंने कुछ रूल्स बनाए हैं। दोनों अपना सही टाइम जानती हैं और उन्हें पता है कि कब तक घर लौटना है। अगर वो इससे ज्यादा लेट होती हैं तो मैं कॉलिंग और इन्क्वायरी शुरू कर देती हूं।’ आपको बता दें कि श्रीदेवी ने पिछले साल जाह्नवी और खुशी के लिए ‘नो ब्वॉयफ्रेंड’ रूल बनाया था। इसके पीछे श्रीदेवी ने जो वजह बताई, वो ये थी कि, कुछ वक्त पहले जाह्नवी की ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ किस करती हुई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। पार्टी के दौरान ली गई इस फोटो में जाह्नवी और शिखर एक दूसरे के बेहद करीब और किस करते हुए नजर आए थे। इसके अलावा जाहन्वी बाॅॅलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के सौतेले भाई ईशान खट्टर के साथ अफेयर की खबरें आ रही हैं। लेकिन जाहन्वी का सीक्रेट क्रश कोई और ही है। बॉलीवुड के अभिनेता रणबीर कपूर जाहन्वी के सीक्रेट क्रश है। रणबीर कपूर को काफी पसंद करती हैं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता की आने वाली फिल्म बादशाहो है। जिसका हाल ही में टीजर और पोस्टर रिलीज किया गया था। फिल्म का टीजर और पोस्टर देखने में काफी दमदार लग रहा हैं इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आएगी। फिलहाल ईशा ने नए फोटोशूट की तस्वीर इंस्टाग्राम में शेयर किया है। फोटोशूट में ईशा बेहद हॉट अंदाज में नजर आईं। इससे पहले बादशाहों फिल्म के पोस्टर मे ईशा बिल्कुल रफ-टफ नजर आईं थी। ईशा गुप्ता के इस नए फोटोशूट के बाद उनकी सोशल साइट्स पर मैसेजेस का अंबार लग गया। उनके इस नए बोल्ड अवतार को उनके फैंस खूब पसंद कर रहें हैं। ईशा वैसे भी कोई मौका नहीं छोड़ती सुर्खियां बटोरने का। ईशा गुप्ता का बादशाहो के पोस्टर की भी खूब चर्चा हुई थी। वैसे ईशा पहले भी कई फिल्मों में इस तरह का लुक ले चुकी हैं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे झूले पर बैठी नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया है और वे अपनी बेटी आराध्या और पति अभिषेक के साथ छुट्टियां बिता रही हैं। पिछले काफी दिनों से ऐश्वर्या और अभिषेक अपनी बेटी के साथ टाइम स्पैंड नहीं कर पा रहे थे। जूनियर बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐश्वर्या और आराध्या को पार्क में झूला झूलते हुए क्लिक किया। यह वेकेशन से दोनों की काफी क्यूट तस्वीर है। इस फोटो को अभिषेक ने केवल एक शब्द के जरिए बताने की कोशिश की है। वह है - हैप्पीनेस यानी खुशी। युवा बच्चन के लिए यह मौका है कुछ फैमिली टाइम का, क्योंकि दोनों ही अपने वर्क कमिटमेंट्स की वजह से बिजी रहते हैं।जब बेटी के साथ पूर्व विश्व सुंदरी कांस फिल्म महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए पहुंची थी, तब अभिषेक उन्हें काफी मिस कर रहे थे। इसके अलावा इस साल दोनों अपनी शादी की सालगिरह भी मना नहीं पाए थे, क्योंकि एक्ट्रेस के पिता कृष्णराज राय का निधन हो गया था।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

कुछ समय पूर्व समाचार आए थे कि निर्देशक अभिषेक कपूर अपनी चचेरी बहन एकता कपूर के लिए फिल्म ‘केदारनाथ’ निर्देशित करने जा रहे हैं जिसमें वे पिछले दो वर्षों से बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चाओं में रही अमृता सिंह की पुत्री सारा अली खान को सुशांत सिंह राजपूत के साथ पेश कर रहे हैं। इस फिल्म की घोषणा के तुरंत बाद सुशांत सिंह राजपूत की दिनेश विजन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘राब्ता’ का प्रदर्शन हुआ और इस फिल्म की असफलता के साथ ही ऊंची उडान भरे सुशांत सिंह राजपूत धडाम से जमीन पर आ गिरे। उनकी इस फ्लॉप फिल्म का असर उनकी ‘केदारनाथ’ पर पडा है। अब इस फिल्म को लेकर जो समाचार आ रहे हैं उनके अनुसार सारा अली खान की मां अमृता सिंह को सुशांत खटकने लगे हैं। वे नहीं चाहती हैं कि एक असफल सितारे के साथ सारा अपना करियर शुरू करे। किसी भी नए कलाकार की पहली फिल्म बहुत अहमियत रखती है। यदि पहली ही फिल्म असफल हो जाये तो कलाकार का करियर बनने से पहले ही खत्म हो जाता है। कहा जा रहा है कि अमृता सिंह ने निर्देशक अभिषेक कपूर को स्पष्ट कह दिया है कि फिल्म का हीरो बदलो नहीं तो सारा अली खान फिल्म नहीं करेगी। इस बात से फिल्म पर काले बादल मंडरा गए हैं। सूत्रों का मानना है कि अभिषेक कपूर और सुशांत सिंह के रिश्ते बहुत मजबूत हैं ऐसे में अभिषेक सुशांत को फिल्म से बाहर का रास्ता नहीं दिखा सकते हां यह जरूर हो सकता है कि अमृता सिंह अपनी बेटी सारा अली खान के इस फिल्म में काम करने पर रोक लगा दें। यदि ऐसा होता है तो एक बार फिर से सारा अली खान को किसी दूसरे बडे निर्माता निर्देशक की फिल्म का इंतजार करना होगा। अब देखना यह है कि अभिषेक कपूर क्या निर्णय ले पाते हैं। क्या वे फिल्म से सारा को बाहर का रास्ता दिखाते हैं या सुशांत को या फिर वे इस फिल्म के लिए किसी नई जोडी को ही साइन करेंगे। इन सब बातों से परदा आने वाले कुछ दिनों के अंदर ही उठ पायेगा। साभार-khaskhabar.com      

Read More

टार्जन द वंडर कार से वर्ष 2004 में फिल्मी करियर शुरू करने वाले अभिनेत्री आयशा टकिया इन दिनों बोरिवली का ब्रूसली नामक फिल्म से अभिनय जगत में वापसी करने जा रही हैं। वर्ष 2006 में आई फिल्म ‘डोर’ के लिए कई पुरस्कार जीतने वाले आयशा कभी सलमान खान के साथ ‘वांटेड’ में परदे पर रोमांस करती नजर आई थी। प्रभु देवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने जहां सलमान खान के करियर की दिशा और दशा बदली थी, वहीं आयशा टकिया को भी बॉलीवुड की नामचीन अभिनेत्रियों में शुमार करवाया था लेकिन इस फिल्म के प्रदर्शन के बाद आयशा ने अचानक से शादी करके सबको चौंका दिया था। आठ साल के लंबे अंतराल के बाद वे बोरिवली का बू्रसली फिल्म से वापसी करने जा रही हैं। हालांकि इससे पहले वे ‘जिन्दगी ये जिन्दगी’ नामक एलबम के गीत ‘जिन्दगी तुझसे क्या करें शिकवे’ में नजर आएंगी। इन दिनों वे इस गीत के प्रमोशन में व्यस्त हैं। टीवी चैनलों पर दिखाये जा रहे आयशा के इस गीत को दर्शकों ने बहुत पसन्द किया है। इस गीत की रिपीट वैल्यू बहुत है। इसे अमित मिश्रा ने आवाज दी है। संगीत राज आशू का है और इसे मुरली अग्रवाल ने लिखा है। बोरिवली का ब्रूसली के बारे में उनका कहना है कि वे इसकी 70 प्रतिशत शूटिंग पूरी कर चुकी हैं और शेष शेड्यूल भी जल्द ही पूरा हो जाएगा। हिन्दी फिल्मों के अतिरिक्त आयशा ने तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें वर्ष 2005 में प्रदर्शित हुई तेलुगू फिल्म ‘सुपर’ के फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड मिला था। सलमान खान के साथ वांटेड में नजर आने के बाद उन्होंने वर्ष 2011 में ऑफ बीट फिल्म मोड में काम किया था, जिसे बहुत सराहा गया था। वर्ष 2012 में उन्होंने म्यूजिकल रियलिटी शो सुर क्षेत्र को होस्ट किया था। अब देखना है कि मासूम चेहरे वाली यह अभिनेत्री बोरिवली का ब्रूसली से क्या अपने करियर को फिर से स्थापित कर पाती है।   साभार-khaskhabar.com    

Read More

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने जय गंगाजल के बाद से कोई भी बॉलीवुड फिल्म नहीं की है। पिछले काफी वक्त से वह अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में ही व्यस्त रही हैं। प्रियंका की पिछली रिलीज फिल्म हॉलीवुड की बेवॉच थी। इसके अलावा प्रियंका अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म ‘ए किड लाइक जैक’ की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में सेट से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई है जिनमें वो बेहद प्यारी नजर आ रही है। इन तस्वीरों में भी हमेशा की तरह प्रियंका के चेहरे पर प्यारी सी स्माइल देखकर अपकी नजरे ठहर जाएंगी। सोशल मीडिया पर आते ही प्रियंका की ये तस्वीरें छा गई।  प्रियंका ‘ए किड लाइक जैक’ फिल्म में पहली बार सिंगल मदर की भूमिका निभाती नजर आने वाली है इसलिए भी ये फिल्म उनके लिए खास है। बता दें कि बेवॉच में प्रियंका ने निकारात्मक किरदार निभाया था। उससे पहले वह अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको में व्यस्त थी। जिसके दूसरे सीजन में भी उन्होंने एजेंट एलेन पैरिश की भूमिका निभाई थी। प्रियंका चोपड़ा अपने प्रोडक्शन कंपनी के तहत कई क्षेत्रिय फिल्में भी बना रही है। जिसमें मराठी, पंजाबी, भोजपूरी और असमी है। प्रियंका ने अपने ट्विटर अकाउंट से ‘काय रे रास्कला’ का फर्स्ट लुक पोस्टर भी हाल ही में शेयर किया था। यह फिल्म 14 जुलाई को रिलीज होगी।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

बीती रात को बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने एक पार्टी दी। इस पार्टी में बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की। इस पार्टी में फिल्म बाहुबली के प्रभास और राणा दग्गुबाती भी नजर आए। इस पार्टी में वो सारे यंग स्टार पहुंचे थे जो करण जौहर के चहेते हैं। जैसे रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट। अब जब पार्टी में करण के स्टूडेंट यानी आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरूण धवन भी थे। और आप तो जानते हैं कि स्टूडेंट शैतानियां करने से बाज नहीं आते। उन्हें तो बस मौका चाहिए होता है, तो बस फिर क्या था। इस दौरान सबने खूब मस्ती की।  आप यहां इस तस्वीर में देख सकते हें। इस तस्वीर में बाहुबली प्रभास को वरुण धवन तलवार से पीछे से वार करे रहे है। ठीक उसी तरह जैसा कि कटप्पा ने पीछे से बाहुबली को मारा था। आपको बता दें, ‘बाहुबली 2’ ने अब तक पूरी दुनिया में लगभग 1800 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया हैं। इसका हिंदी वर्जन 570 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म में प्रभास और राणा दग्गुबाती के अलावा अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया और सत्यराज जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

चैंपियंस ट्राफी के फाइनल मैच में भारतीय टीम पाकिस्तान से हारने के बाद भारतीय फैन्स का बुरा हाल है। सोशल मीडिया पर लोग टीम इंडिया के खिलाफ अपने गुस्से को जाहिर कर रहे हैं। जहां सोशल मीडिया पर इस हार को लेकर कई तरह के ट्वीट किए जा रहे हैं, ऐसे में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर कैसे चुप रह सकते हैं। अनुपम खेर भारत की हार से दुखी दिखे। उन्होंने भी अपना दुख ट्वीटर पेज के जरिए बयां किया। उन्होंने लिखा कि, बहुत ड्राफ्ट बनाए मैंने इस ट्वीट के। स्मार्ट बातें लिखने की कोशिश की। पर सच ये है कि हम मैच हार गए। बुरा तो लग रहा है, चलो अगली बार सही। अनुपम खेर के इस ट्वीट पर लोगों ने जम कर प्रतिक्रियाएं दी। जहां कुछ लोगों ने खेर को सांत्वना दी, तो वहीं कुछ लोग अपने फ्रस्टेशन में उन्हें बुरा-भला कहने से भी नहीं चूके। एक फैन ने लिखा कि, आज मूड खराब है, दूध मांगोगे तब भी चीर देंगे।  एक ने ये तक लिख दिया कि, ये मैच शहीदों की लाश पर खेला जा रहा था इसलिए ऐसी हालत हुई, बायकॉट किया होता तो आपके लिए भी मान होता। दिल छोटा नहीं करते वैसे भी आज फादर्स डे था गिफ्ट चाहे बेटा दे या बाप फोदर्स डे पे बेटे यानी पाकिस्तान को गिफ्ट दिया है इंडिया ने। - सईयद जावेद लेकिन यूजर ने तो यहां तक कह डाला कि विराट को कप्तानी छोड़ देनी चाहिए। एक यूजर ने लिखा- अब विराट कोहली को कप्तानी छोड़ देनी चाहिए। आपको बता दें कि रविवार 18 जून को ओवल के मैदान में खेले गए मैच में पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों से हराकर चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फिलहाल अनुपम इस समय अपनी आने वाली तीन फिल्मो में व्यस्त है। जिसमें टॉयलेट: एक प्रेम कथा, इंदु सरकार और ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

वर्ष 1978 में आई नरीमन ईरानी निर्देशित और अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘डॉन’ के रीमेक अधिकार फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी की कंपनी एक्सल एंटरटेनमेंट ने खरीदे जिसके तहत उन्होंने वर्ष 2006 में शाहरुख खान को लेकर ‘डॉन’ का पुनर्निर्माण किया। हालांकि उन्होंने इसकी कहानी में काफी बदलाव किया, जिसके लिए उन्होंने इस फिल्म के मूल लेखक सलीम खान की मदद ली। शाहरुख खान को दर्शकों ने डॉन के रूप में उतना पसन्द नहीं किया जितना अमिताभ बच्चन को किया गया था लेकिन फिर भी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता मिली। इसके बाद वर्ष 2011 में फरहान अख्तर ने इसका सीक्वल डॉन-2 के नाम से बनाया। अब जो समाचार प्राप्त हो रहे हैं उनके अनुसार इस फिल्म के तीसरे भाग को बनाने की तैयारी चल रही है। इस बात की जानकारी स्वयं निर्माता रितेश सिद्धवानी ने दी है। रितेश ने पीटीआई को इस फिल्म के अगले पार्ट की जानकारी देते हुए कहा कि, हम डॉन 3 के बारे में सोच रहे हैं। हमें इसके लिए आइडिया मिल गया है और इसे अब लिखा जा रहा है। हम इसकी अधिकारिक घोषणा जल्द ही करेंगे। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या डॉन के रूप में इस बार भी शाहरुख खान ही नजर आएंगे। गौरतलब है कि शाहरुख खान की फिल्में इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर वो चमत्कार नहीं दिखा पा रही हैं जो पहले दिखाती थीं। उनकी इस वर्ष प्रदर्शित हुई रईस भी कुछ खास नहीं कर पायी है। इसका निर्माण भी इसी कंपनी ने किया था। हाल ही में शाहरुख खान ने अपनी आने वाली फिल्म जब हैरी मेट सेजल का मिनी ट्रेलर जारी किया है। इस फिल्म को इम्तियाज अली ने निर्देशित किया है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई)। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि उनका भाई लव सिन्हा दिग्गज फिल्मकार जे.पी. दत्ता की आगामी फिल्म ‘पलटन’ में शामिल है। सोनाक्षी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘वाह ! लव सिन्हा इस ‘पलटन’ में शामिल हैं।   दिग्गज फिल्मकार जे.पी. दत्ता की फिल्म। बहन होने पर गर्व है।’’ दत्त राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘बॉर्डर’ जैसी युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर जारी हुआ था, जिसमें सैन्यकर्मी एक टेढ़े-मेढ़े रास्ते पर चलते नजर आ रहे हैं।  फिल्म में अभिषेक बच्चन, गुरमीत चौधरी और सोनू सूद भी हैं। जेपी फिल्म्स द्वारा निर्मित और दत्ता द्वारा निर्देशित फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होगी। इसे 2018 की गर्मियों में रिलीज किया जाएगा।साभार-khaskhabar.com    

Read More

बीती रात को बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने एक पार्टी दी। इस पार्टी में बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की। इस पार्टी में फिल्म बाहुबली के प्रभास और राणा दग्गुबाती भी नजर आए। इस पार्टी में वो सारे यंग स्टार पहुंचे थे जो करण जौहर के चहेते हैं। जैसे रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट। अब जब पार्टी में करण के स्टूडेंट यानी आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरूण धवन भी थे। और आप तो जानते हैं कि स्टूडेंट शैतानियां करने से बाज नहीं आते। उन्हें तो बस मौका चाहिए होता है, तो बस फिर क्या था। इस दौरान सबने खूब मस्ती की। आप यहां इस तस्वीर में देख सकते हें। इस तस्वीर में बाहुबली प्रभास को वरुण धवन तलवार से पीछे से वार करे रहे है। ठीक उसी तरह जैसा कि कटप्पा ने पीछे से बाहुबली को मारा था। इसका हिंदी वर्जन 570 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म में प्रभास और राणा दग्गुबाती के अलावा अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया और सत्यराज जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई है। साभार-khaskhabar.com      

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More