देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जानी मानी अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाहन्वी कपूर कई कारणों से सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन उनके सुर्खियों में रहने के एक नहीं कई कारण है, पहले तो वो अपनी सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों के चलते, बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर। इन सब की वजह से अक्सर कोई न कोई खबर आती रहती है। फिलहाल खबर है कि बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर फिल्म ‘सैराट’ के रीमेक से बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं। हाल ही में श्रीदेवी ने जाह्नवी के फिल्मों में आने से पहले कुछ पाबंदियां भी लगाई हैं। दरअसल, एक इटंरव्यू में श्रीदेवी ने कहा कि, ‘जाह्नवी और खुशी के लिए मैंने कुछ रूल्स बनाए हैं। दोनों अपना सही टाइम जानती हैं और उन्हें पता है कि कब तक घर लौटना है। अगर वो इससे ज्यादा लेट होती हैं तो मैं कॉलिंग और इन्क्वायरी शुरू कर देती हूं।’ आपको बता दें कि श्रीदेवी ने पिछले साल जाह्नवी और खुशी के लिए ‘नो ब्वॉयफ्रेंड’ रूल बनाया था। इसके पीछे श्रीदेवी ने जो वजह बताई, वो ये थी कि, कुछ वक्त पहले जाह्नवी की ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ किस करती हुई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। पार्टी के दौरान ली गई इस फोटो में जाह्नवी और शिखर एक दूसरे के बेहद करीब और किस करते हुए नजर आए थे। इसके अलावा जाहन्वी बाॅॅलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के सौतेले भाई ईशान खट्टर के साथ अफेयर की खबरें आ रही हैं। लेकिन जाहन्वी का सीक्रेट क्रश कोई और ही है। बॉलीवुड के अभिनेता रणबीर कपूर जाहन्वी के सीक्रेट क्रश है। रणबीर कपूर को काफी पसंद करती हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
महाकुंभ में 65 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
गृह मंत्री अमित शाह पर कनाडा के आरोपों को भारत ने किया खारिज, उच्चायोग के अधिकारी को तलब कर लगाई फटकार
बिहार : चिराग के लिए जमुई में अपनी पार्टी का 'चिराग' जलाए रखना है बड़ी चुनौती