देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे झूले पर बैठी नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया है और वे अपनी बेटी आराध्या और पति अभिषेक के साथ छुट्टियां बिता रही हैं। पिछले काफी दिनों से ऐश्वर्या और अभिषेक अपनी बेटी के साथ टाइम स्पैंड नहीं कर पा रहे थे। जूनियर बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐश्वर्या और आराध्या को पार्क में झूला झूलते हुए क्लिक किया। यह वेकेशन से दोनों की काफी क्यूट तस्वीर है। इस फोटो को अभिषेक ने केवल एक शब्द के जरिए बताने की कोशिश की है। वह है - हैप्पीनेस यानी खुशी। युवा बच्चन के लिए यह मौका है कुछ फैमिली टाइम का, क्योंकि दोनों ही अपने वर्क कमिटमेंट्स की वजह से बिजी रहते हैं।जब बेटी के साथ पूर्व विश्व सुंदरी कांस फिल्म महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए पहुंची थी, तब अभिषेक उन्हें काफी मिस कर रहे थे। इसके अलावा इस साल दोनों अपनी शादी की सालगिरह भी मना नहीं पाए थे, क्योंकि एक्ट्रेस के पिता कृष्णराज राय का निधन हो गया था।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
नए साल का जश्न मना एक साथ लौटे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय
संजय दत्त ने बाबा बागेश्वर के साथ शेयर की तस्वीर
बर्थडे स्पेशल : ईशा देओल ने हेमा मालिनी के साथ शेयर की खास तस्वीर