BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

डॉन-3 की उम्मीद जगी, पटकथा पर चल रहा है काम

डॉन-3 की उम्मीद जगी, पटकथा पर चल रहा है कामवर्ष 1978 में आई नरीमन ईरानी निर्देशित और अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘डॉन’ के रीमेक अधिकार फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी की कंपनी एक्सल एंटरटेनमेंट ने खरीदे जिसके तहत उन्होंने वर्ष 2006 में शाहरुख खान को लेकर ‘डॉन’ का पुनर्निर्माण किया। हालांकि उन्होंने इसकी कहानी में काफी बदलाव किया, जिसके लिए उन्होंने इस फिल्म के मूल लेखक सलीम खान की मदद ली। शाहरुख खान को दर्शकों ने डॉन के रूप में उतना पसन्द नहीं किया जितना अमिताभ बच्चन को किया गया था लेकिन फिर भी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता मिली। इसके बाद वर्ष 2011 में फरहान अख्तर ने इसका सीक्वल डॉन-2 के नाम से बनाया। अब जो समाचार प्राप्त हो रहे हैं उनके अनुसार इस फिल्म के तीसरे भाग को बनाने की तैयारी चल रही है। इस बात की जानकारी स्वयं निर्माता रितेश सिद्धवानी ने दी है। रितेश ने पीटीआई को इस फिल्म के अगले पार्ट की जानकारी देते हुए कहा कि, हम डॉन 3 के बारे में सोच रहे हैं। हमें इसके लिए आइडिया मिल गया है और इसे अब लिखा जा रहा है। हम इसकी अधिकारिक घोषणा जल्द ही करेंगे। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या डॉन के रूप में इस बार भी शाहरुख खान ही नजर आएंगे। गौरतलब है कि शाहरुख खान की फिल्में इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर वो चमत्कार नहीं दिखा पा रही हैं जो पहले दिखाती थीं। उनकी इस वर्ष प्रदर्शित हुई रईस भी कुछ खास नहीं कर पायी है। इसका निर्माण भी इसी कंपनी ने किया था। हाल ही में शाहरुख खान ने अपनी आने वाली फिल्म जब हैरी मेट सेजल का मिनी ट्रेलर जारी किया है। इस फिल्म को इम्तियाज अली ने निर्देशित किया है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More