BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

बागवानी फसलों के प्रति बढ़ी किसानों की रुची, उत्पादन में वृद्धि की है उम्मीद: केंद्रीय कृषि मंत्री

बागवानी फसलों के प्रति किसानों की रुचि बढ़ रही है, जिसके चलते देश में बागवानी फसलों के उत्पादन में हर वर्ष वृद्धि हो रही है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का कहना है कि उन्हें देश के विभिन्न राज्यों से जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार विभिन्न बागवानी फसलों के उत्पादन में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।


2020-21 में बागवानी उत्पादन 329.86 मिलियन टन होने का अनुमान

इस मुद्दे पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सरकार की किसान हितैषी नीतियों, किसानों के अथक परिश्रम और वैज्ञानिकों के शोध के फलस्वरूप वर्ष 2020-21 में बागवानी उत्पादन 329.86 मिलियन टन (अब तक का सबसे अधिक) होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019-20 की तुलना में करीब 9.39 मिलियन टन (2.93 फीसदी) की वृद्धि इस वर्ष परिलक्षित है।

केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि बागवानी फसलों के क्षेत्र और उत्पादन के दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, फलों का उत्पादन वर्ष 2019-20 में प्राप्त 102.08 मिलियन टन की तुलना में इस साल 102.76 मिलियन टन होने का अनुमान है। सब्जियों का उत्पादन पिछले वर्ष के 188.28 मिलियन टन की तुलना में 196.27 मिलियन टन (4.42 प्रतिशत की वृद्धि) होने का अनुमान है।

आलू-प्याज के उत्पादन में भी वृद्धि का अनुमान

उन्होंने कहा कि प्याज का उत्पादन वर्ष 2019-20 में प्राप्त 26.09 मिलियन टन की तुलना में 26.92 मिलियन टन होने का अनुमान है। इसी तरह, आलू का उत्पादन वर्ष 2019-20 में 48.56 मिलियन टन था। इस वर्ष 53.69 मिलियन टन (10.55 फीसदी की वृद्धि) होने का अनुमान है। टमाटर का उत्पादन वर्ष 2019-20 में 20.55 मिलियन टन की तुलना में 21.00 मिलियन टन होने की सूचना प्राप्त हुई है।

उल्लेखनीय है कि बागान फसलों का उत्पादन पिछले वर्ष के 16.12 मिलियन टन से बढ़कर 16.60 मिलियन टन हो गया है। मसालों का उत्पादन पिछले वर्ष प्राप्त 10.14 मिलियन टन की तुलना में वर्ष 2020-21 में बढ़कर 10.54 मिलियन टन (3.93 फीसदी की वृद्धि) हो गया है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More