देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
चैंपियंस ट्राफी के फाइनल मैच में भारतीय टीम पाकिस्तान से हारने के बाद भारतीय फैन्स का बुरा हाल है। सोशल मीडिया पर लोग टीम इंडिया के खिलाफ अपने गुस्से को जाहिर कर रहे हैं। जहां सोशल मीडिया पर इस हार को लेकर कई तरह के ट्वीट किए जा रहे हैं, ऐसे में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर कैसे चुप रह सकते हैं। अनुपम खेर भारत की हार से दुखी दिखे। उन्होंने भी अपना दुख ट्वीटर पेज के जरिए बयां किया। उन्होंने लिखा कि, बहुत ड्राफ्ट बनाए मैंने इस ट्वीट के। स्मार्ट बातें लिखने की कोशिश की। पर सच ये है कि हम मैच हार गए। बुरा तो लग रहा है, चलो अगली बार सही।
अनुपम खेर के इस ट्वीट पर लोगों ने जम कर प्रतिक्रियाएं दी। जहां कुछ लोगों ने खेर को सांत्वना दी, तो वहीं कुछ लोग अपने फ्रस्टेशन में उन्हें बुरा-भला कहने से भी नहीं चूके। एक फैन ने लिखा कि, आज मूड खराब है, दूध मांगोगे तब भी चीर देंगे।
एक ने ये तक लिख दिया कि, ये मैच शहीदों की लाश पर खेला जा रहा था इसलिए ऐसी हालत हुई, बायकॉट किया होता तो आपके लिए भी मान होता।
दिल छोटा नहीं करते वैसे भी आज फादर्स डे था गिफ्ट चाहे बेटा दे या बाप फोदर्स डे पे बेटे यानी पाकिस्तान को गिफ्ट दिया है इंडिया ने। - सईयद जावेद
लेकिन यूजर ने तो यहां तक कह डाला कि विराट को कप्तानी छोड़ देनी चाहिए। एक यूजर ने लिखा- अब विराट कोहली को कप्तानी छोड़ देनी चाहिए।
आपको बता दें कि रविवार 18 जून को ओवल के मैदान में खेले गए मैच में पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों से हराकर चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
फिलहाल अनुपम इस समय अपनी आने वाली तीन फिल्मो में व्यस्त है। जिसमें टॉयलेट: एक प्रेम कथा, इंदु सरकार और ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले 'रन मशीन' विराट कोहली ने लंदन में शुरू की ट्रेनिंग
मुझे डायलॉग तब याद आते हैं जब उसमें भावनाएं होती हैं: अनुपम खेर
मशहूर अभिनेता सतीश कौशिक का 67 साल की उम्र में निधन,अनुपम खेर ने ट्वीट कर जानकारी दी