BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

मुझे डायलॉग तब याद आते हैं जब उसमें भावनाएं होती हैं: अनुपम खेर

नई दिल्ली।अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर, जो दिलचस्प थ्रिलर 'द फ्रीलांसर' में डॉक्टर खान की भूमिका निभा रहे हैं, ने अपनी तैयारी के सबसे मुश्किल हिस्से के बारे में खुलासा किया है।

'द फ्रीलांसर' में कश्मीरा परदेशी के साथ एक्टर मोहित रैना और अनुपम खेर भी लीड रोल में है।

अनुपम ने कहा कि मुझे इसमें बहुत सारी लाइन्स और बहुत सारे टेक्निकल एक्सप्रेशन और शब्द सीखने पड़े। नीरज पांडे के डायलॉग्स बहुत ही क्रिस्प और प्वाइंटिड हैं। यह ख़ुशी भी है और कठिन बात भी, क्योंकि इसमें इनोशन्स कम होते हैं। मुझे डायलॉग तब याद आते हैं जब उसमें इमोशन्स शामिल होते हैं। यह कठिन था लेकिन यह फायदेमंद भी था।

यह सीरीज शिरीष थोराट की किताब- 'ए टिकट टू सीरिया' पर आधारित है। यह भाव धूलिया द्वारा निर्देशित है, फ्राइडे स्टोरीटेलर्स द्वारा निर्मित है और नीरज पांडे निर्माता और शोरनर हैं।

किताब में इस्लामिक स्टेट के घातक अभियानों के बारे में कहानी साझा करने का प्रयास किया गया है कि कैसे आतंकवादी समूह ने एक क्रॉस-कंट्री ऑपरेशन को अंजाम दिया है।

'द फ्रीलांसर' में सुशांत सिंह, जॉन कोककेन, गौरी बालाजी और नवनीत मलिक, मंजिरी फडनिस, सारा जेन डायस सहित अन्य कलाकार हैं। एक्ट्रेस कश्मीरा परदेशी आलिया की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं।

यह 1 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रसारित होगी।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More