BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गत वर्ष ‘शिवाय’ का निर्माण कर चुके अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों बादशाहो और गोलमाल अगेन में व्यस्त चल रहे हैं। बादशाहो जहां 1 सितंबर को प्रदर्शित होने जा रही है वहीं गोलमाल अगेन इस वर्ष दीवाली पर प्रदर्शित होगी। अब अजय देवगन की एक और फिल्म की बात सामने आ रही है, इसे योग गुरू बाबा रामदेव की बायोपिक बताया जा रहा है। अजय देवगन अभिनव शुक्ला के साथ मिलकर ‘बाबा रामदेव: द अनटोल्ड स्टोरी’ नामक टीवी सीरीज बनाने जा रहे हैं। कहा जा रहा है इस सीरीज में वे बाबा रामदेव और उनके सहयोगी बालकृष्णा की जिन्दगी को दर्शायेंगे। इसमें दिखाया जाएगा कि किस तरह से एक आम आदमी योग गुरू बनकर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर छा गया और फिर अपने व्यवसाय में भी वह किस तरह से सफलता प्राप्त करता है।इस टीवी सीरीज के लिए गहन शोध किया जा रहा है। संभवत: इसके पूरा होने पर इस वर्ष के अंत तक इसकी शूटिंग शुरू कर दी जायेगी। कहा जा रहा है कि पहले बाबा रामदेव के किरदार के लिए अभिनेता विक्रांत मैस्से को साइन किया गया था और उन्होंने बाबा रामदेव के अनुसार अपनी बॉडी लैंग्वेज को बदलना शुरू कर दिया था, लेकिन इस बीच उनकी फिल्म ‘ए डेथ इन द गंज’ का प्रदर्शन हो गया और उन्होंने इस सीरीज को करने से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि विक्रम मैस्से के पास इस फिल्म के बाद बहुत सी अन्य फिल्मों के प्रस्ताव आये हैं जिसके चलते उनके शुभचिंतकों ने उनसे कहा बताया कि करियर के इस सुनहरे दौर में वे टीवी सीरीज में न फंसे बल्कि जिन फिल्मों का प्रस्ताव आ रहा है उनमें से कुछ अच्छे प्रस्तावों को स्वीकार करें। विक्रम ने इस टीवी सीरीज से हटने की सूचना अजय देवगन और अभिनव शुक्ला को नहीं दी थी। उन्हें इस बात की जानकारी मीडिया से मिली जिसके बाद वे इस सीरीज के लिए दूसरे सितारे की खोज में लग गए हैं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

के.वी. विजयेन्द्र प्रसाद लिखित सीरियल ‘आरंभ’ में फिल्मी सितारों का जुडना लगातार जारी है। हाल ही में इस शो से रोजा गर्ल के नाम से ख्यात रही अभिनेत्री ‘मधु’ के जुडने के समाचार प्राप्त हुए हैं। मणिरत्नम की फिल्म ‘रोजा’ से हिन्दी दर्शकों के जेहन में छायी मधु की पहली वास्तविक हिन्दी फिल्म अजय देवगन के साथ फूल और कांटे थी। इस फिल्म की सफलता के बाद मधु ने कई हिन्दी फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें वो शोहरत और सफलता नहीं मिली जिसकी वे हकदार थीं। हालांकि मधु दक्षिण भारतीय फिल्मों में लगातार सक्रिय हैं। इन दिनों वे वहां पर मां, भाभी और बडी बहन की भूमिका में नजर आ रही हैं। अब मधु टीवी पर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ की शिवगामी देवी बनी नजर आएंगी। अभी तक टीवी से दूरी बना कर रखने वाली एक्ट्रेस मधु ने इस बिग बजट सीरियल का हिस्सा बनने का मन बना लिया है। मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो मधु ने मीडिया से बात करते हुए कहा, मैं सीरियल ‘आरंभ’ के साथ अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। दरअसल इस सीरियल के निर्माता गोल्डी बहल और उनकी पत्नी सोनाली बेंद्रे मेरे अच्छे दोस्त हैं। मुझे ‘आरंभ’ की टीम के साथ जुडने में कोई संदेह नहीं था। निर्देशक राजामौली की फिल्म बाहुबली में शिवगामी का किरदार राम्या कृष्णा ने निभाया था। ऐसे में मधु ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘सबसे अहम बात हैं कि राम्या कृष्णा मेरी बेस्ट फ्रेंड हैं और मैं बहुत खुश हूं कि मैं उनका ही किरदार टीवी पर अदा कर रही हूं। आरंभ एक ऐतिहासिक ड्रामा है, जिसमें आर्य और द्रविड युग की कहानी दिखाई जाएगी। ‘बाहुबली’ फिल्म के लेखक ही इस धारावाहिक के लेखक हैं फिलहाल शो की शूटिंग चल रही है और मुंबई के फिल्मसिटी में इसके लिए बाहुबली की तरह ही भव्य सेट बनाया गया है। इसमें आर्य और द्रविड की दुश्मनी के बीच देवसेना और वरुणदेव की लवस्टोरी को दिखाया जाएगा। सीरियल में देवसेना का रोल फिल्म बाहुबली में अनुष्का शेट्टी के रोल से ही इंस्पायर है। वरुणदेव का रोल रजनीश दुग्गल प्ले कर रहे हैं, जो कि आर्यन्स के वॉरियर (योद्धा) हैं। इस शो के जरिये वेटरन अभिनेत्री तनुजा टीवी पर डेब्यू करने जा रही हैं।   साभार-khaskhabar.com    

Read More

नई दिल्ली । बॉलीवुड के स्वर्णिम युग की प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का यहां भारत के पहले मैडम तुसाद संग्रहालय में मोम की प्रतिमा लगेगी। मंगलवार को एक घोषणा में कहा गया, आशा की मोम की प्रतिमा कई प्रसिद्ध नायकों और हस्तियों की मोम की प्रतिमाओं के साथ जुड़ेगी। इस प्रतिमा को एक इंट्रेक्टिव थीम वाले वातावरण में बॉलीवुड संगीत क्षेत्र में अग्रणी गायकों की मौजूदगी में लगाई जाएगी। यहां प्रशंसकों को अपने पसंदीदा कलाकारों के गाने सुनने का मौका मिलेगा। इस सिलसिले में पिछले साल मुंबई में एक बैठक सत्र के लिए मैडम तुसाद संग्रहालय के विशेषज्ञों का एक समूह 83 वर्षीय गायिका आशा भोसले ने मिला था। विशेषज्ञों ने उनकी 150 विशिष्ट मापें और तस्वीरें ली थीं। मैडम तुसाद संग्रहालय में अपनी प्रतिमा लगाए जाने की घोषणा से आशा रोमांचित हैं। गायिका ने एक बयान में कहा, ‘‘इस अद्भुत सम्मान के लिए मेरा चयन करने के लिए मैडम तुसाद और मेरे प्रशंसकों का धन्यवाद। खुद की मोम प्रतिमा होने की बात से बहुत ही उत्साहित हूं और यह मेरे लिए एक नया अनुभव है। यह पहली बार है जब मैंने एक जगह बैठकर माप दिया और तस्वीरें खिचवाईं और इस एक अनोखे और उत्सुकतापूर्ण अनुभव के लिए मुझे उनको धन्यवाद देना चाहिए। साभार-khaskhabar.com  

Read More

अनुष्का शर्मा ने अपनी तीसरी फिल्म ‘परी’ की शूटिंग मंगलवार से शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी अनुष्का शर्मा ने स्वयं ट्विटर अकाउंट पर दी है साथ में उन्होंने इसका एक पोस्टर भी पोस्ट किया है जिस पर लिखा ‘परी शूट बिगिंस नाऊ’। जहां पोस्टर का बैकग्राउंड आसमानी नजर आ रही है वहीं अनुष्का शर्मा की आंखों की पुतलियों का रंग भी आसमानी दिखायी दे रहा है। उन्होंने आसमानी कलर का खुली गर्दन वाला कुर्ता पहन रखा है। इसके साथ ही उनके चेहरे पर होठों से ऊपर और ललाट पर कुछ हल्के-हल्के काले धब्बे नजर आ रहे हैं। यही धब्बे उनकी गर्दन पर भी दिखायी दे रहे हैं। इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा कुछ डरावनी लग रही हैं। एनएच 10 और फिल्लौरी के बाद ‘परी’ उनके द्वारा निर्मित तीसरी फिल्म होगी। हाल ही में अनुष्का शर्मा की अगली फिल्म का नाम ‘जब हैरी मेट सेजल’ घोषित किया गया है जिसमें उनके साथ शाहरुख खान नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। इसके साथ ही उन्होंने निर्देशक आनन्द एल राय की फिल्म साइन की है जिसमें शाहरुख खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

सलमान खान और कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी-अपनी आगामी फिल्मों के प्रमोशन में जी जान से जुटे हैं। इन दोनों सितारों की ट्यूबलाइट और जग्गा जासूस 23 जून और 14 जुलाई को प्रदर्शित होने जा रही हैं। ट्यूबलाइट के जरिये जहां सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से अपनी बादशाहत कायम करना चाहेंगे वहीं दूसरी ओर कैटरीना अपने करियर ग्राफ को टाइगर जिंदा है से पहले ऊपर उठाने का प्रयास करेंगी। ट्यूबलाइट का निर्देशन जहां कबीर खान ने किया है, जग्गा जासूस का निर्देशन अनुराग बसु ने किया जो इससे पहले मर्डर और बर्फी जैसी फिल्में दे चुके हैं। हाल ही में महबूब स्टूडियो में अपनी-अपनी फिल्मों के लिए मीडिया से रू-ब-रू हुए सलमान और कैटरीना कैफ को एक साथ एक ही समय पर बाहर निकलते हुए देखा गया। बताया गया कि यह दोनों मीडिया से आमना सामना करके आए हैं। मीडिया पर्सन्स को हैरानी उस वक्त हुई जब सलमान खान ने कैटरीना कैफ को उनकी कार तक छोडने के साथ स्वयं अपने लिए एक ऑटो रिक्शा लिया। उस वक्त उनके साथ निर्माता रमेश तौरानी भी थे, जिनके बारे में कुछ साल पूर्व इस बात के समाचार आए थे उन्होंने अपनी अगली फिल्म के लिए सलमान खान को 100 करोड फीस देकर साइन किया है। हैरानी की बात यह थी कि आखिर ऐसी कौन सी वजह रही जिसकी वजह से सलमान खान ऑटो द्वारा घर गए। दरअसल सलमान खान रमेश तौरानी के साथ महबूब स्टूडियो से पैदल ही अपने घर गैलक्सी अपार्टमेंट जा रहे थे, जहां रास्ते में उनकी प्रशंसक ने उन्हें रोक लिया, देखते ही देखते वहां पर भीड लगने लगी, जिसे देखकर आनन-फानन में सलमान ने एक ऑटो रिक्शा को रोका और वे रमेश तौरानी के साथ उसमें बैठकर घर पहुंचे।  सलमान खान और कैटरीना कैफ ‘टाइगर जिंदा है’ में एक साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 2012 में आई ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल है, जिसे कबीर खान ने निर्देशित किया था। टाइगर जिंदा है का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं जिन्होंने गत वर्ष सलमान खान को लेकर ‘सुल्तान’ का निर्देशन किया था।  साभार-khaskhabar.com    

Read More

मुंबई । फिल्म ‘तूतक तूतक तूतिया’ बनाने के बाद सोनू बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु के ऊपर बन रही अपनी अगली होम प्रोडक्शन फिल्म को लेकर व्यस्त हैं और उनका कहना है कि वह इस खिलाड़ी के किरदार में दीपिका पादुकोण को देखना पसंद करेंगे। सिंधु 2016 ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला थीं।  सोनू ने यहां फिल्म ‘बॉर्डर’ के 20 साल पूरे होने के पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘पटकथा पूरी करने के बाद मैं उन्हें यह भूमिका निभाने का प्रस्ताव देना पसंद करूंगा क्योंकि जब एक निर्माता बन जाते हैं तो कलाकारों को उम्दा पटकथा पेश करना बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है।’’ दीपिका दिग्गज बैंडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं। स्कूल के दिनों में वह खुद भी राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकी हैं। इससे पहले सोनू और दीपिका फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में साथ काम कर चुके हैं। सिंदु पर बन रही बायोपिक की तैयारी के बारे में सोनू ने कहा कि वह लगाताक पी.वी. सिंधु और उनके परिवार के सदस्यों के संपर्क में हैं। कहानी का पहला प्रारूप तैयार हो गया है और आगामी एक-दो महीनों में पूरी पटकथा तैयार हो जाएगी।  बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पर भी फिल्म बनाई जा रही है, जिसमें अभिनेत्री श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका निभा रही हैं। दोनों फिल्मों में समानता के बारे में सोनू ने कहा कि श्रद्धा बेहतरीन अभिनेत्री हैं और वह उम्दा काम करेंगी। दोनों फिल्मों में समानता बस यही है कि ये बैडमिंटन पर आधारित हैं, लेकिन दोनों का जीवन और इस मुकाम पर पहुंचने का सफर अलग है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । बॉलीवुड में साल 2014 में कदम रखने वाली अभिनेत्री कृति सैनन ने अब तक महज तीन फिल्में ‘हीरोपंती’, ‘दिलवाले’ और ‘राब्ता’ की है। उनका कहना है कि यह धीमी शुरुआत है, लेकिन ऐसा जानबूझकर नहीं किया गया है। कृति ने यह पूछे जाने पर कि क्या वह बॉलीवुड में इसे धीमी शुरुआत मानती हैं तो उन्होंने बताया, ‘‘ऐसा कुछ जानबूझकर नहीं किया। मुझे लगता है कभी-कभी कुछ फिल्मों को ज्यादा समय देने की जरूरत पड़ती है, ‘राब्ता’ ने भी ज्यादा समय लिया। मैंने ‘दिलवाले’ की रिलीज से पहले इसे साइन किया था, लेकिन शूटिंग शुरू करने से पहले मुझे दो महीने तैयारी करनी पड़ी, फिर दोनों कार्यक्रमों में अंतर होना ही था।’’ कृति (27) ने बताया कि ‘राब्ता’ के लिए उन्हें तैराकी, स्कूबा डाइविंग और घुड़सवारी सीखना पड़ी। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सही ढंग से राम करने के बजाय बस यूं ही मजे के लिए फिल्म कभी नहीं करना चाहा, यह एक कारण हो सकता है, जिसके चलते मुझे कुछ फिल्मों को ज्यादा समय देना पड़ा...मैंने एक ‘फर्जी’ नाम की फिल्म साइन की थी और तारीख भी दे दी थी, लेकिन यह नहीं बनी...इसलिए यह धीमी शुरुआत रही है।’’ ‘राब्ता’ के शुक्रवार को रिलीज हो जाने के बाद कृति का ध्यान अब उनकी आगामी फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ की रिलीज पर है, जिसका निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। हास्य व रोमांस से भरपूर फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ 21 जून को रिलीज होगी। फिल्म में आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव जैसे कलाकार भी हैं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड गलियारे में बॉलीवुड के मशहूर दंपति अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्य राय के एक बार फिर साथ में फिल्म करने की चर्चा जोरों पर है, लेकिन अभिनेता का कहना है कि फिल्म में काम करने को लेकर अभी भी बातचीत चल रही है। कथित तौर पर जानकारी सामने आई है कि दोनों को अनुराग कश्यप की फिल्म गुलाब जामुन के लिए चुना गया है।   अभिषेक ने इस बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं को बताया, इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप नहीं कर रहे हैं। इसमें नया निर्देशक होगा और अनुराग कश्यप इसका निर्माण करेंगे। हम अभी भी इस बारे में अनुराग के साथ बातचीत कर रहे हैं और फिलहाल हम इस बारे में कोई घोषणा नहीं कर सकते क्योंकि मेरा मानना है कि घोषणा करने के लिए निर्माता ही सही शख्स है।   अभिषेक ने रविवार को फिल्म बॉर्डर की रिलीज के 20 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित से इतर संवाददाताओं से इस पर बात की। फिल्म बॉर्डर का निर्देशन जे.पी. दत्ता ने किया था, जिन्होंने अभिषेक की पहली फिल्म रिफ्यूजी का भी निर्देशन किया था। दत्ता के साथ अपने समीकरण के बारे में अभिषेक ने कहा कि वह जे.पी. दत्ता की बदौलत यहां अभिनेता के रूप में मौजूद हैं। बॉर्डर के बारे में अभिषेक ने कहा कि यह एक फिल्म से बढक़र है। यह भारत के बारे में देशभक्ति की भावना जगाता है। रीमेक और सीक्वल फिल्में बानने के बढ़ते चलन के बारे में पूछे जाने पर अभिनेता ने कहा कि आजकल अधिकांश निर्माता मार्केटिंग रणनीति के तहत ऐसा करते हैं और यह फिल्मों के लिए भी अच्छा है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

मेगास्टार चिरंजीवी हाल ही में कार्यक्रम में नए अंदाज में नजर आए। उनकी घुमावदार मूंछों को लेकर प्रशंसकों का मानना है कि यह नया अवतार उन्होंने अपनी आगामी तेलुगू फिल्म ‘उयालवाडा नरसिम्हा रेड्डी’ के लिए लिया है। यह फिल्म कुरनूल के स्वतंत्रा सेनानी की कहानी है।  चिरंजीवी शनिवार को दिवंगत तेलुगू फिल्म निर्माता दसारी नारायण राव के एक विशेष स्मारक बैठक में पहुंचे, जिनका इस महीने के शुरू में निधन हो गया था। यहां चिरंजीवी एक नए अवतार में नजर आए, उनकी मूंछे घुमावदार नजर आ रही थी। इस दौरान ली गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। सुरेंद्र रेड्डी के निर्देशन में बन रही फिल्म की शूटिंग अगले माह शुरू होने की उम्मीद है। इसके निर्माता राम चरण हैं। इस फिल्म में मुख्य नायिका के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन से बात चल रही है। ऐसी संभावना है कि फिल्म का बजट 125 करोड़ हो सकता है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने कहा कि वह मराठी फिल्म में काम करना पसंद करेंगी। अभिनेत्री ने शनिवार को विक्रम फडनीस की पहली मराठी फिल्म ‘हृदयांतर’ के संगीत शुरुआत के मौके पर यह बात कही। मराठी फिल्म में काम करने की इच्छा संबंधी एक सवाल पूछे जाने पर ऐश्वर्या ने कहा, ‘‘मैं इसे करना पसंद करुंगी। आपका धन्यवाद कि आपने लोगों और मीडिया के सामने यह सवाल पूछा।’’  43 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1997 में आई एक तमिल फिल्म ‘इरुवर’ से की थी। उनका कहना है कि वह एक कलाकार हैं और उनके लिए यह मायने नहीं रखता कि फिल्म कहां और किसी भाषा में बन रही है। 2015 में फिल्म ‘जज्बा’ से फिल्मों में वापसी करने वाली अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने अपना रास्ता खुद बनाया और फिल्मों को चुनते समय कभी परेशान नहीं हुई। ‘हृदयांतर’ में सबोध भावे, मुक्ता भार्वे, तृष्णिका शिंदे और निष्ठा वैद्य जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में है। 7 जुलाई को यह फिल्म रिलीज होगी।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड के अभिनेता सैफ अली खान मुश्किल में फंस गए है और उनपर जुर्माना भी लगाया गया है। सैफ पर बिना इजाजत शूटिंग करने के आरोप में बीएमसी ने जुमाना लगाया है। दरअसल बात ये है कि, सैफ दो दिनों से अपनी आने वाली फिल्म ‘बाजार’ की शूटिंग सेंट जेवियर्स ग्राउंड पर कर रहे थे। बीएमसी का कहना है कि वो ग्राउंड उनका है और शूटिंग करने के लिए उनसे इजाजत नहीं ली गई। सैफ ने सेंट जेवियर्स कॉलेज के ग्राउंड पर अपनी गाड़ी पार्क की थी जिसके कारण उनके खिलाफ ये एक्शन लिया गया है। शुक्रवार को बीएमसी ने सैफ को लोकेशन से उनका वैनिटी वैन और दूसरे सामान हटाने का फरमान सुना दिया। बता दें कि बीएमसी ने कुछ दिनों पहले ही ऋषि कपूर को भी बिना इजाजत पेड़ काटने का दोषी मानते हुए नोटिस थमा दिया था। लगता है सैफ का समय अच्छा नहीं चल रहा। साल की शुरुआत में उनकी फिल्म ‘रंगून’ आई थी, जो बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिलहाल सैफ के पास ‘शेफ’ और ‘बाजार’ दो फिल्में हैं। इसी साल मई में सैफ की फिल्म ‘बाजार’ का पहला पोस्टर भी लॉन्च किया गया। इस फिल्म की कहानी ‘वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट’ फिल्म पर आधारित है। प्रोड्यूसर निखिल आडवाणी की ये फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

आगामी धारावाहिक ‘शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह’ में राज कौर की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री कृतिका वाघ ने कहा कि धारावाहिक की शूटिंग के दौरान अचानक फोन की घंटी बजने के चलते पूरी टीम को आईसक्रीम खिलानी पड़ी। सूत्र ने कहा कि निर्माताओं ने सेट पर नियम बना रखा है कि किसी के फोन की घंटी न बजे, ताकि शूटिंग सुचारु और व्यवस्थित ढंग से चल सके। सूत्र ने बताया, ‘‘फोन किसी का भी हो, चाहे निर्माता, निर्देशक, अभिनेता और टीम से, अगर यह बजते हुए पाया जाता है तो जुर्माने के रूप में 500 रुपये देने होते हैं। सभी को पार्टी देने के लिए इतने पैसे पर्याप्त हैं।’’ स्नेहा को भी ऐसा करना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘‘जुर्माने में मुझे 500 रुपये देने थे, लेकिन मैंने पूरी यूनिट को आईसक्रीम खिलाने का निर्णय लिया।’’ इसके बाद स्नेहा ने कहा, ‘‘इससे मुझे सीख मिली और अब शूटिंग के दौरान मेरा फोन बंद रहता है।’’  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More