BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

आरंभ से जुडी ‘रोजा’ गर्ल, बनेंगी राजमाता शिवगामी

आरंभ से जुडी ‘रोजा’ गर्ल, बनेंगी राजमाता शिवगामीके.वी. विजयेन्द्र प्रसाद लिखित सीरियल ‘आरंभ’ में फिल्मी सितारों का जुडना लगातार जारी है। हाल ही में इस शो से रोजा गर्ल के नाम से ख्यात रही अभिनेत्री ‘मधु’ के जुडने के समाचार प्राप्त हुए हैं। मणिरत्नम की फिल्म ‘रोजा’ से हिन्दी दर्शकों के जेहन में छायी मधु की पहली वास्तविक हिन्दी फिल्म अजय देवगन के साथ फूल और कांटे थी। इस फिल्म की सफलता के बाद मधु ने कई हिन्दी फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें वो शोहरत और सफलता नहीं मिली जिसकी वे हकदार थीं। हालांकि मधु दक्षिण भारतीय फिल्मों में लगातार सक्रिय हैं। इन दिनों वे वहां पर मां, भाभी और बडी बहन की भूमिका में नजर आ रही हैं। अब मधु टीवी पर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली’ की शिवगामी देवी बनी नजर आएंगी। अभी तक टीवी से दूरी बना कर रखने वाली एक्ट्रेस मधु ने इस बिग बजट सीरियल का हिस्सा बनने का मन बना लिया है। मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो मधु ने मीडिया से बात करते हुए कहा, मैं सीरियल ‘आरंभ’ के साथ अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। दरअसल इस सीरियल के निर्माता गोल्डी बहल और उनकी पत्नी सोनाली बेंद्रे मेरे अच्छे दोस्त हैं। मुझे ‘आरंभ’ की टीम के साथ जुडने में कोई संदेह नहीं था। निर्देशक राजामौली की फिल्म बाहुबली में शिवगामी का किरदार राम्या कृष्णा ने निभाया था। ऐसे में मधु ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘सबसे अहम बात हैं कि राम्या कृष्णा मेरी बेस्ट फ्रेंड हैं और मैं बहुत खुश हूं कि मैं उनका ही किरदार टीवी पर अदा कर रही हूं। आरंभ एक ऐतिहासिक ड्रामा है, जिसमें आर्य और द्रविड युग की कहानी दिखाई जाएगी। ‘बाहुबली’ फिल्म के लेखक ही इस धारावाहिक के लेखक हैं फिलहाल शो की शूटिंग चल रही है और मुंबई के फिल्मसिटी में इसके लिए बाहुबली की तरह ही भव्य सेट बनाया गया है। इसमें आर्य और द्रविड की दुश्मनी के बीच देवसेना और वरुणदेव की लवस्टोरी को दिखाया जाएगा। सीरियल में देवसेना का रोल फिल्म बाहुबली में अनुष्का शेट्टी के रोल से ही इंस्पायर है। वरुणदेव का रोल रजनीश दुग्गल प्ले कर रहे हैं, जो कि आर्यन्स के वॉरियर (योद्धा) हैं। इस शो के जरिये वेटरन अभिनेत्री तनुजा टीवी पर डेब्यू करने जा रही हैं।

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More