BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मुश्किल में फंसे सैफ अली खान, लगा जुर्माना

मुश्किल में फंसे सैफ अली खान, लगा जुर्मानाबॉलीवुड के अभिनेता सैफ अली खान मुश्किल में फंस गए है और उनपर जुर्माना भी लगाया गया है। सैफ पर बिना इजाजत शूटिंग करने के आरोप में बीएमसी ने जुमाना लगाया है। दरअसल बात ये है कि, सैफ दो दिनों से अपनी आने वाली फिल्म ‘बाजार’ की शूटिंग सेंट जेवियर्स ग्राउंड पर कर रहे थे। बीएमसी का कहना है कि वो ग्राउंड उनका है और शूटिंग करने के लिए उनसे इजाजत नहीं ली गई। सैफ ने सेंट जेवियर्स कॉलेज के ग्राउंड पर अपनी गाड़ी पार्क की थी जिसके कारण उनके खिलाफ ये एक्शन लिया गया है।

शुक्रवार को बीएमसी ने सैफ को लोकेशन से उनका वैनिटी वैन और दूसरे सामान हटाने का फरमान सुना दिया। बता दें कि बीएमसी ने कुछ दिनों पहले ही ऋषि कपूर को भी बिना इजाजत पेड़ काटने का दोषी मानते हुए नोटिस थमा दिया था। लगता है सैफ का समय अच्छा नहीं चल रहा। साल की शुरुआत में उनकी फिल्म ‘रंगून’ आई थी, जो बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिलहाल सैफ के पास ‘शेफ’ और ‘बाजार’ दो फिल्में हैं। इसी साल मई में सैफ की फिल्म ‘बाजार’ का पहला पोस्टर भी लॉन्च किया गया। इस फिल्म की कहानी ‘वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट’ फिल्म पर आधारित है। प्रोड्यूसर निखिल आडवाणी की ये फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More