BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ताल तलैया में तब्दील हो गया शहर, जहां के तहां फंसे रहे लोग

मथुरा। तीन घंटे की झमाझम बरसात ने शहर से गांव तक को पानी पानी कर दिया। देहात में जहां खेत पानी से लबालब हो गए। वहीं जलभराव से गावांें में हालात बिगड गए। ब्रज में कान्हा के जन्मोत्सव पर इन्द्रदेव भी प्रसन्न हो गए हैं। सुबह से ही काली घटाओं के छा जाने से दिन में ही रात हो गई और उसके बाद झमाझम बारिश होने से जहां मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं मथुरा, वृंदावन में जगह-जगह जलभराव हो गया। मथुरा तालतलैया में तब्दील हो गया। लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एक दिन पहले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन से ही बादल छाने लगे थे।

हल्की बूदें भी पड़ी थी। रात में भी बारिश हुई। दूसरे दिन मंगलवार को नन्दोत्सव पर सुबह से ही काले बादल छा गए। जिसे एकबार दिन में ही रात हो गई और दोपहर होते-होते तेज बारिश हो गई। वहीं दोपहर से ही बारिश शुरू होते ही शहर के होलीगेट, छत्ता बाजार, आर्यसमाज रोड, चौक बाजार, घीयामंडी, स्वामीघाट, सदर बाजार, डीगगेट, मिलन तिराहा, मसानी चौराहा, जयसिंहपुरा, सदर बाजार, महोली रोड, कृष्णानगर, आंबेडकर कॉलोनी, मधुवन एंक्लेव, डैपिंयर नगर, क्वालिटी चौराहा, भूतेश्वर रेलवे पुल, नया बस अड्डा रेलवे पुल, पुराना बस अड्डा रेलवे पुल, कच्ची सड़क, वृंदावन गेट, महाविद्या कॉलोनी, सरस्वती कुंड आदि इलाके ताल-तलैया बन गए। लगातार बारिश के कारण लोगों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More