BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

यमुना का जलस्तर बढा, लबालब होने लगे ताल तलैया

मथुरा। मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। किसानों की धड़कनें तेज है हालांकि धान की रोपाई कर रहे किसानों को राहत मिली है लेकिन जिस तरह का मौसम को लेकर पूर्वानुमान जताया जा रहा है, उससे किसान और अन्य लोगों को इस दौरान सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने अवगत कराया है कि निदेशक, इंचार्ज भारत सरकार पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत मौसम विज्ञान विभाग राज्य मौसम पूर्वानुमान केन्द्र लखनऊ के प्राप्त सूचना के अनुसार 10 से 13 जुलाई के मध्य में अन्य जनपदों के साथ साथ जनपद मथुरा में आंधी, मेघ, गर्जन, वज्रपात एवं वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी हैं। जान माल की सुरक्षा के दृष्टिगत सचेत होते हुए बचाव के आवश्यक उपाय एवं आवश्यक संसाधन, व्यवस्था करें, जिससे कि किसी प्रकार की अप्रिय घटना, जन हानि से बचा जा सके। आंधी, मेघ गर्जन, वज्रपात एवं वर्षा से अपने आपको सुरक्षित करते हुए फसल, फसल की उपज को भी सुरक्षित स्थान पर रखें, जिससे किसी प्रकार के नुकसान आदि से बचा जा सके। दिशा निर्देश का अनुपालन कर प्रशासन का सहयोग करें जिसमें तेज हवा, बारिश व बिजली चमकने के समय बड़े पेड़ के निचे व कच्चे मकानों में शरण लेने से बचें। तेज हवा व बरसात के दौरान पेड़ों के निचे व कच्ची दीवारों के पास खड़े न हांे। बिजली के खंभे के नीचे व पास दो पहिया व चार पहिया वाहन खड़ा न करंे। बड़े होर्डिंग लगे स्थानों से दूर रहें तथा विद्युत खम्बों तार व् ट्रांसफार्मर आदि से पर्याप्त दूरी बनाये रखें। नजदीकी सुरक्षित स्थान पर शरण लें। बैटरी से संचालित मोबाइल इन्वर्टर जैसे उपकरणों को फुल चार्ज रखंे। पशुओं को बारिश में बचाने के लिए सुरक्षित स्थान पर बांधे। आपात स्थिति में टॉर्च रेन कोट का प्रयोग करें। लगातार हो रही बरसात से यमुना नदी का जलस्तर लगातार उपर उठ रहा है लेकिन अभी खतरे की कोई बात नहीं है। बरसात से ताल तलैया लबालब होने लगे हैं।

नगर निगम ने लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की
यमुना के बढ़ते जलस्तर के साथ प्रशासन ने भी कमर कसनी शुरू कर दी है। मंगलवार को नगर निगम द्वारा मुनादी कराकर यमुना किनारे रह रहे लोगो को मकान खाली कर सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया। हालाकि इस दौरान यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते यमुना भक्तो में भारी उत्साह देखने को मिला। केशीघाट पर बड़ी संख्या में लोग स्टीमरो के माध्यम से यमुना की शहर करते नजर।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More