देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर एक बार फिर माहौल गरमाया हुआ है। रविवार को विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) धर्म संसद का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए आज महाराष्ट्र में सियासी वजूद रखने वाले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे दो दिवसीय दौर पर अयोध्या पहुंचेंगे। पुलिस ने शहर को किले में तब्दील कर दिया है। अयोध्या में माहौल किसी भी तरह प्रभावित ना हो इसे लेकर एक एडीजीपी, एक डीआईजी, तीन एसएसपी, 10 एएसएसपी, 21 डीएएपीएस, 160 इंस्पेक्टर, 700 कॉन्सेटबल तैनात किए गये हैं। इसके साथ ही प्रादेशिक सशस्त्र बल (पीएसी) की 42 कंपनियां, रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की 5 कंपनियां, आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) कमांडो की तैनाती की गई है। वहीं ड्रोन कैमरा भी लॉ एंड ऑडर्र को बनाए रखने के लिए लगाया गया है।
वीएचपी भी रविवार को राम मंदिर के जल्द से जल्द निर्माण की मांग के लिए धर्म संसद का आयोजन करने वाली है। आयोजकों ने इसके लिए राज्य के विभिन्न भागों से लोगों को लाने-ले जाने के लिए कई ट्रेनों, बसों, ट्रालियों, टैक्सियों को लोगों के लिए बुक किया है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि रविवार को दो लाख से ज्यादा लोगों के अयोध्या आने की संभावना है।
वहीं शिवसेना की तरफ से पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे यहां रविवार को कई समारोह में भाग लेंगे और भव्य राम मंदिर के तत्काल निर्माण की मांग करेंगे। सूत्रों ने कहा कि राज्य की बीजेपी सरकार शिवसेना के शीर्ष नेताओं के साथ यह सुनिश्चित कर रही है कि विवादास्पद स्थल के पास किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे। सरकार के सूत्रों ने कहा कि स्थानीय खुफिया इकाईयों को अलर्ट पर रखा गया है और शिवसेना प्रमुख के यहां आने से पहले अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।
पुलिस ने अयोध्या को आठ जोन और 16 क्षेत्रों में बांट दिया। राज्य के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय, मुख्य सचिव(गृह) अरविंद कुमार और पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने वीडियो-कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य की सुरक्षा स्थितियों का जायजा लिया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
NCR में पारा गिरते ही बढ़ा प्रदूषण, कई इलाकों में AQI 400 के पार, पूरा इलाका गैस चेंबर में तब्दील
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा