BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

बाबा रामदेव की जिन्दगी को परदे पर उतारेंगे अजय देवगन

बाबा रामदेव की जिन्दगी को परदे पर उतारेंगे अजय देवगनगत वर्ष ‘शिवाय’ का निर्माण कर चुके अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों बादशाहो और गोलमाल अगेन में व्यस्त चल रहे हैं। बादशाहो जहां 1 सितंबर को प्रदर्शित होने जा रही है वहीं गोलमाल अगेन इस वर्ष दीवाली पर प्रदर्शित होगी। अब अजय देवगन की एक और फिल्म की बात सामने आ रही है, इसे योग गुरू बाबा रामदेव की बायोपिक बताया जा रहा है। अजय देवगन अभिनव शुक्ला के साथ मिलकर ‘बाबा रामदेव: द अनटोल्ड स्टोरी’ नामक टीवी सीरीज बनाने जा रहे हैं। कहा जा रहा है इस सीरीज में वे बाबा रामदेव और उनके सहयोगी बालकृष्णा की जिन्दगी को दर्शायेंगे। इसमें दिखाया जाएगा कि किस तरह से एक आम आदमी योग गुरू बनकर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर छा गया और फिर अपने व्यवसाय में भी वह किस तरह से सफलता प्राप्त करता है।इस टीवी सीरीज के लिए गहन शोध किया जा रहा है। संभवत: इसके पूरा होने पर इस वर्ष के अंत तक इसकी शूटिंग शुरू कर दी जायेगी। कहा जा रहा है कि पहले बाबा रामदेव के किरदार के लिए अभिनेता विक्रांत मैस्से को साइन किया गया था और उन्होंने बाबा रामदेव के अनुसार अपनी बॉडी लैंग्वेज को बदलना शुरू कर दिया था, लेकिन इस बीच उनकी फिल्म ‘ए डेथ इन द गंज’ का प्रदर्शन हो गया और उन्होंने इस सीरीज को करने से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि विक्रम मैस्से के पास इस फिल्म के बाद बहुत सी अन्य फिल्मों के प्रस्ताव आये हैं जिसके चलते उनके शुभचिंतकों ने उनसे कहा बताया कि करियर के इस सुनहरे दौर में वे टीवी सीरीज में न फंसे बल्कि जिन फिल्मों का प्रस्ताव आ रहा है उनमें से कुछ अच्छे प्रस्तावों को स्वीकार करें। विक्रम ने इस टीवी सीरीज से हटने की सूचना अजय देवगन और अभिनव शुक्ला को नहीं दी थी। उन्हें इस बात की जानकारी मीडिया से मिली जिसके बाद वे इस सीरीज के लिए दूसरे सितारे की खोज में लग गए हैं। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More