BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

कैटरीना को कार तक छोड, स्वयं ऑटो से घर पहुंचे सलमान, तस्वीरें वायरल

कैटरीना को कार तक छोड, स्वयं ऑटो से घर पहुंचे सलमान, तस्वीरें वायरलसलमान खान और कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी-अपनी आगामी फिल्मों के प्रमोशन में जी जान से जुटे हैं। इन दोनों सितारों की ट्यूबलाइट और जग्गा जासूस 23 जून और 14 जुलाई को प्रदर्शित होने जा रही हैं। ट्यूबलाइट के जरिये जहां सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से अपनी बादशाहत कायम करना चाहेंगे वहीं दूसरी ओर कैटरीना अपने करियर ग्राफ को टाइगर जिंदा है से पहले ऊपर उठाने का प्रयास करेंगी। ट्यूबलाइट का निर्देशन जहां कबीर खान ने किया है, जग्गा जासूस का निर्देशन अनुराग बसु ने किया जो इससे पहले मर्डर और बर्फी जैसी फिल्में दे चुके हैं। हाल ही में महबूब स्टूडियो में अपनी-अपनी फिल्मों के लिए मीडिया से रू-ब-रू हुए सलमान और कैटरीना कैफ को एक साथ एक ही समय पर बाहर निकलते हुए देखा गया। बताया गया कि यह दोनों मीडिया से आमना सामना करके आए हैं। मीडिया पर्सन्स को हैरानी उस वक्त हुई जब सलमान खान ने कैटरीना कैफ को उनकी कार तक छोडने के साथ स्वयं अपने लिए एक ऑटो रिक्शा लिया। उस वक्त उनके साथ निर्माता रमेश तौरानी भी थे, जिनके बारे में कुछ साल पूर्व इस बात के समाचार आए थे उन्होंने अपनी अगली फिल्म के लिए सलमान खान को 100 करोड फीस देकर साइन किया है।

हैरानी की बात यह थी कि आखिर ऐसी कौन सी वजह रही जिसकी वजह से सलमान खान ऑटो द्वारा घर गए। दरअसल सलमान खान रमेश तौरानी के साथ महबूब स्टूडियो से पैदल ही अपने घर गैलक्सी अपार्टमेंट जा रहे थे, जहां रास्ते में उनकी प्रशंसक ने उन्हें रोक लिया, देखते ही देखते वहां पर भीड लगने लगी, जिसे देखकर आनन-फानन में सलमान ने एक ऑटो रिक्शा को रोका और वे रमेश तौरानी के साथ उसमें बैठकर घर पहुंचे।  सलमान खान और कैटरीना कैफ ‘टाइगर जिंदा है’ में एक साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 2012 में आई ‘एक था टाइगर’ का सीक्वल है, जिसे कबीर खान ने निर्देशित किया था। टाइगर जिंदा है का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं जिन्होंने गत वर्ष सलमान खान को लेकर ‘सुल्तान’ का निर्देशन किया था। 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More