BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मैडम तुसाद संग्रहालय में लगेगी आशा भोसले की प्रतिमा

मैडम तुसाद संग्रहालय में लगेगी आशा भोसले की प्रतिमानई दिल्ली । बॉलीवुड के स्वर्णिम युग की प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का यहां भारत के पहले मैडम तुसाद संग्रहालय में मोम की प्रतिमा लगेगी। मंगलवार को एक घोषणा में कहा गया, आशा की मोम की प्रतिमा कई प्रसिद्ध नायकों और हस्तियों की मोम की प्रतिमाओं के साथ जुड़ेगी।

इस प्रतिमा को एक इंट्रेक्टिव थीम वाले वातावरण में बॉलीवुड संगीत क्षेत्र में अग्रणी गायकों की मौजूदगी में लगाई जाएगी। यहां प्रशंसकों को अपने पसंदीदा कलाकारों के गाने सुनने का मौका मिलेगा। इस सिलसिले में पिछले साल मुंबई में एक बैठक सत्र के लिए मैडम तुसाद संग्रहालय के विशेषज्ञों का एक समूह 83 वर्षीय गायिका आशा भोसले ने मिला था। विशेषज्ञों ने उनकी 150 विशिष्ट मापें और तस्वीरें ली थीं।

मैडम तुसाद संग्रहालय में अपनी प्रतिमा लगाए जाने की घोषणा से आशा रोमांचित हैं। गायिका ने एक बयान में कहा, ‘‘इस अद्भुत सम्मान के लिए मेरा चयन करने के लिए मैडम तुसाद और मेरे प्रशंसकों का धन्यवाद। खुद की मोम प्रतिमा होने की बात से बहुत ही उत्साहित हूं और यह मेरे लिए एक नया अनुभव है। यह पहली बार है जब मैंने एक जगह बैठकर माप दिया और तस्वीरें खिचवाईं और इस एक अनोखे और उत्सुकतापूर्ण अनुभव के लिए मुझे उनको धन्यवाद देना चाहिए।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More