BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अनुष्का ने शुरू की ‘परी’, भूतनी के बाद लगी डरावनी

अनुष्का ने शुरू की ‘परी’, भूतनी के बाद लगी डरावनीअनुष्का शर्मा ने अपनी तीसरी फिल्म ‘परी’ की शूटिंग मंगलवार से शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी अनुष्का शर्मा ने स्वयं ट्विटर अकाउंट पर दी है साथ में उन्होंने इसका एक पोस्टर भी पोस्ट किया है जिस पर लिखा ‘परी शूट बिगिंस नाऊ’। जहां पोस्टर का बैकग्राउंड आसमानी नजर आ रही है वहीं अनुष्का शर्मा की आंखों की पुतलियों का रंग भी आसमानी दिखायी दे रहा है। उन्होंने आसमानी कलर का खुली गर्दन वाला कुर्ता पहन रखा है। इसके साथ ही उनके चेहरे पर होठों से ऊपर और ललाट पर कुछ हल्के-हल्के काले धब्बे नजर आ रहे हैं। यही धब्बे उनकी गर्दन पर भी दिखायी दे रहे हैं। इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा कुछ डरावनी लग रही हैं। एनएच 10 और फिल्लौरी के बाद ‘परी’ उनके द्वारा निर्मित तीसरी फिल्म होगी। हाल ही में अनुष्का शर्मा की अगली फिल्म का नाम ‘जब हैरी मेट सेजल’ घोषित किया गया है जिसमें उनके साथ शाहरुख खान नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। इसके साथ ही उन्होंने निर्देशक आनन्द एल राय की फिल्म साइन की है जिसमें शाहरुख खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More