BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सिंधु के किरदार में दीपिका को देखना पसंद करेंगे सोनू सूद

सिंधु के किरदार में दीपिका को देखना पसंद करेंगे सोनू सूदमुंबई । फिल्म ‘तूतक तूतक तूतिया’ बनाने के बाद सोनू बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु के ऊपर बन रही अपनी अगली होम प्रोडक्शन फिल्म को लेकर व्यस्त हैं और उनका कहना है कि वह इस खिलाड़ी के किरदार में दीपिका पादुकोण को देखना पसंद करेंगे। सिंधु 2016 ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला थीं। 

सोनू ने यहां फिल्म ‘बॉर्डर’ के 20 साल पूरे होने के पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘पटकथा पूरी करने के बाद मैं उन्हें यह भूमिका निभाने का प्रस्ताव देना पसंद करूंगा क्योंकि जब एक निर्माता बन जाते हैं तो कलाकारों को उम्दा पटकथा पेश करना बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है।’’ दीपिका दिग्गज बैंडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं। स्कूल के दिनों में वह खुद भी राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकी हैं। इससे पहले सोनू और दीपिका फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में साथ काम कर चुके हैं। सिंदु पर बन रही बायोपिक की तैयारी के बारे में सोनू ने कहा कि वह लगाताक पी.वी. सिंधु और उनके परिवार के सदस्यों के संपर्क में हैं। कहानी का पहला प्रारूप तैयार हो गया है और आगामी एक-दो महीनों में पूरी पटकथा तैयार हो जाएगी। 

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पर भी फिल्म बनाई जा रही है, जिसमें अभिनेत्री श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका निभा रही हैं। दोनों फिल्मों में समानता के बारे में सोनू ने कहा कि श्रद्धा बेहतरीन अभिनेत्री हैं और वह उम्दा काम करेंगी। दोनों फिल्मों में समानता बस यही है कि ये बैडमिंटन पर आधारित हैं, लेकिन दोनों का जीवन और इस मुकाम पर पहुंचने का सफर अलग है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More