BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

कृति सैनन की धीमी शुरुआत, 3 साल में सिर्फ 3 फिल्म

कृति सैनन की धीमी शुरुआत, 3 साल में सिर्फ 3 फिल्मनई दिल्ली । बॉलीवुड में साल 2014 में कदम रखने वाली अभिनेत्री कृति सैनन ने अब तक महज तीन फिल्में ‘हीरोपंती’, ‘दिलवाले’ और ‘राब्ता’ की है। उनका कहना है कि यह धीमी शुरुआत है, लेकिन ऐसा जानबूझकर नहीं किया गया है। कृति ने यह पूछे जाने पर कि क्या वह बॉलीवुड में इसे धीमी शुरुआत मानती हैं तो उन्होंने बताया, ‘‘ऐसा कुछ जानबूझकर नहीं किया। मुझे लगता है कभी-कभी कुछ फिल्मों को ज्यादा समय देने की जरूरत पड़ती है, ‘राब्ता’ ने भी ज्यादा समय लिया। मैंने ‘दिलवाले’ की रिलीज से पहले इसे साइन किया था, लेकिन शूटिंग शुरू करने से पहले मुझे दो महीने तैयारी करनी पड़ी, फिर दोनों कार्यक्रमों में अंतर होना ही था।’’

कृति (27) ने बताया कि ‘राब्ता’ के लिए उन्हें तैराकी, स्कूबा डाइविंग और घुड़सवारी सीखना पड़ी। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सही ढंग से राम करने के बजाय बस यूं ही मजे के लिए फिल्म कभी नहीं करना चाहा, यह एक कारण हो सकता है, जिसके चलते मुझे कुछ फिल्मों को ज्यादा समय देना पड़ा...मैंने एक ‘फर्जी’ नाम की फिल्म साइन की थी और तारीख भी दे दी थी, लेकिन यह नहीं बनी...इसलिए यह धीमी शुरुआत रही है।’’ ‘राब्ता’ के शुक्रवार को रिलीज हो जाने के बाद कृति का ध्यान अब उनकी आगामी फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ की रिलीज पर है, जिसका निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। हास्य व रोमांस से भरपूर फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ 21 जून को रिलीज होगी। फिल्म में आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव जैसे कलाकार भी हैं। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More