BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अभिषेक-ऐश्वर्य के फिर साथ फिल्म करने की चर्चा जोरों पर

अभिषेक-ऐश्वर्य के फिर साथ फिल्म करने की चर्चा जोरों परबॉलीवुड गलियारे में बॉलीवुड के मशहूर दंपति अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्य राय के एक बार फिर साथ में फिल्म करने की चर्चा जोरों पर है, लेकिन अभिनेता का कहना है कि फिल्म में काम करने को लेकर अभी भी बातचीत चल रही है। कथित तौर पर जानकारी सामने आई है कि दोनों को अनुराग कश्यप की फिल्म गुलाब जामुन के लिए चुना गया है।

 

अभिषेक ने इस बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं को बताया, इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप नहीं कर रहे हैं। इसमें नया निर्देशक होगा और अनुराग कश्यप इसका निर्माण करेंगे। हम अभी भी इस बारे में अनुराग के साथ बातचीत कर रहे हैं और फिलहाल हम इस बारे में कोई घोषणा नहीं कर सकते क्योंकि मेरा मानना है कि घोषणा करने के लिए निर्माता ही सही शख्स है।

 

अभिषेक ने रविवार को फिल्म बॉर्डर की रिलीज के 20 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित से इतर संवाददाताओं से इस पर बात की। फिल्म बॉर्डर का निर्देशन जे.पी. दत्ता ने किया था, जिन्होंने अभिषेक की पहली फिल्म रिफ्यूजी का भी निर्देशन किया था। दत्ता के साथ अपने समीकरण के बारे में अभिषेक ने कहा कि वह जे.पी. दत्ता की बदौलत यहां अभिनेता के रूप में मौजूद हैं। बॉर्डर के बारे में अभिषेक ने कहा कि यह एक फिल्म से बढक़र है। यह भारत के बारे में देशभक्ति की भावना जगाता है। रीमेक और सीक्वल फिल्में बानने के बढ़ते चलन के बारे में पूछे जाने पर अभिनेता ने कहा कि आजकल अधिकांश निर्माता मार्केटिंग रणनीति के तहत ऐसा करते हैं और यह फिल्मों के लिए भी अच्छा है।

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More