BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

लौट रही सलमान खान की नायिका, इस बार ‘बोरिवली का ब्रूस ली’ से

लौट रही सलमान खान की नायिका, इस बार ‘बोरिवली का ब्रूस ली’ सेटार्जन द वंडर कार से वर्ष 2004 में फिल्मी करियर शुरू करने वाले अभिनेत्री आयशा टकिया इन दिनों बोरिवली का ब्रूसली नामक फिल्म से अभिनय जगत में वापसी करने जा रही हैं। वर्ष 2006 में आई फिल्म ‘डोर’ के लिए कई पुरस्कार जीतने वाले आयशा कभी सलमान खान के साथ ‘वांटेड’ में परदे पर रोमांस करती नजर आई थी। प्रभु देवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने जहां सलमान खान के करियर की दिशा और दशा बदली थी, वहीं आयशा टकिया को भी बॉलीवुड की नामचीन अभिनेत्रियों में शुमार करवाया था लेकिन इस फिल्म के प्रदर्शन के बाद आयशा ने अचानक से शादी करके सबको चौंका दिया था। आठ साल के लंबे अंतराल के बाद वे बोरिवली का बू्रसली फिल्म से वापसी करने जा रही हैं। हालांकि इससे पहले वे ‘जिन्दगी ये जिन्दगी’ नामक एलबम के गीत ‘जिन्दगी तुझसे क्या करें शिकवे’ में नजर आएंगी। इन दिनों वे इस गीत के प्रमोशन में व्यस्त हैं। टीवी चैनलों पर दिखाये जा रहे आयशा के इस गीत को दर्शकों ने बहुत पसन्द किया है। इस गीत की रिपीट वैल्यू बहुत है। इसे अमित मिश्रा ने आवाज दी है। संगीत राज आशू का है और इसे मुरली अग्रवाल ने लिखा है। बोरिवली का ब्रूसली के बारे में उनका कहना है कि वे इसकी 70 प्रतिशत शूटिंग पूरी कर चुकी हैं और शेष शेड्यूल भी जल्द ही पूरा हो जाएगा। हिन्दी फिल्मों के अतिरिक्त आयशा ने तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें वर्ष 2005 में प्रदर्शित हुई तेलुगू फिल्म ‘सुपर’ के फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड मिला था। सलमान खान के साथ वांटेड में नजर आने के बाद उन्होंने वर्ष 2011 में ऑफ बीट फिल्म मोड में काम किया था, जिसे बहुत सराहा गया था। वर्ष 2012 में उन्होंने म्यूजिकल रियलिटी शो सुर क्षेत्र को होस्ट किया था। अब देखना है कि मासूम चेहरे वाली यह अभिनेत्री बोरिवली का ब्रूसली से क्या अपने करियर को फिर से स्थापित कर पाती है।

  साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More