देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बॉक्स ऑफिस पर ‘आशिकी 2’ की असीम कामयाबी के बाद निर्देशक मोहित सूरी आजकल ‘आशिकी 3’ की तैयारी में लगे हुए हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में एक साथ काम कर चुकी जोड़ी आलिया और सिद्धार्थ को चुन लिया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट अपने रिश्ते को भले ही ना मानें, लेकिन दोनों की जोड़ी को दर्शक फिल्मों में देखना बहुत पसंद करते हैं। दोनों ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ और ‘कपूर एंड सन्स’ में एक साथ काम किया है। अब खबर है कि ‘आशिकी 3’ में भी ये लव बर्ड्स नजर आएंगे।
सूत्रों की मानें तो सिद्धार्थ अपनी फिल्म ‘इत्तेफाक’ की शूटिंग पूरी कर चुके हैं और आजकल नीरज पांडे निर्देशित फिल्म ‘अय्यारी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। साथ ही पिछले कुछ हफ्तों में काफी बार सिद्धार्थ शूटिंग से समय निकाल कर मोहित सूरी के ऑफिस मैट्रिक्स जाते दिखाई दिए, जहां एक बार आलिया भट्ट भी उनके साथ पहुंची थीं।
आलिय फिलहाल मेघना गुलजार की फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। लेकिन यह एक छोटी फिल्म है। इस फिल्म के बाद आलिया नवंबर से ‘गुल्ली बॉय’ की शूटिंग शुरू करेंगी। मोहित चाहते हैं कि इसी बीच ‘आशिकी 3’ की शूटिंग कर ली जाए।
इसके अलावा आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी की ‘ड्रैगन’ में भी नजर आएंगी। इसमें रणबीर और आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन भी होंगे।
आपको बता दें कि आशिकी 2 में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी नजर आई थी। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म के गाने बहुत हिट हुए थे।
साभार-khaskhabar.com












