BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

राब्ता इफेक्ट: अटकी ‘सारा अली खान’, अमृता को खटके सुशांत, फिल्म रद्द!

राब्ता इफेक्ट: अटकी ‘सारा अली खान’, अमृता को खटके सुशांत, फिल्म रद्द!कुछ समय पूर्व समाचार आए थे कि निर्देशक अभिषेक कपूर अपनी चचेरी बहन एकता कपूर के लिए फिल्म ‘केदारनाथ’ निर्देशित करने जा रहे हैं जिसमें वे पिछले दो वर्षों से बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चाओं में रही अमृता सिंह की पुत्री सारा अली खान को सुशांत सिंह राजपूत के साथ पेश कर रहे हैं। इस फिल्म की घोषणा के तुरंत बाद सुशांत सिंह राजपूत की दिनेश विजन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘राब्ता’ का प्रदर्शन हुआ और इस फिल्म की असफलता के साथ ही ऊंची उडान भरे सुशांत सिंह राजपूत धडाम से जमीन पर आ गिरे। उनकी इस फ्लॉप फिल्म का असर उनकी ‘केदारनाथ’ पर पडा है। अब इस फिल्म को लेकर जो समाचार आ रहे हैं उनके अनुसार सारा अली खान की मां अमृता सिंह को सुशांत खटकने लगे हैं। वे नहीं चाहती हैं कि एक असफल सितारे के साथ सारा अपना करियर शुरू करे। किसी भी नए कलाकार की पहली फिल्म बहुत अहमियत रखती है। यदि पहली ही फिल्म असफल हो जाये तो कलाकार का करियर बनने से पहले ही खत्म हो जाता है। कहा जा रहा है कि अमृता सिंह ने निर्देशक अभिषेक कपूर को स्पष्ट कह दिया है कि फिल्म का हीरो बदलो नहीं तो सारा अली खान फिल्म नहीं करेगी। इस बात से फिल्म पर काले बादल मंडरा गए हैं। सूत्रों का मानना है कि अभिषेक कपूर और सुशांत सिंह के रिश्ते बहुत मजबूत हैं ऐसे में अभिषेक सुशांत को फिल्म से बाहर का रास्ता नहीं दिखा सकते हां यह जरूर हो सकता है कि अमृता सिंह अपनी बेटी सारा अली खान के इस फिल्म में काम करने पर रोक लगा दें। यदि ऐसा होता है तो एक बार फिर से सारा अली खान को किसी दूसरे बडे निर्माता निर्देशक की फिल्म का इंतजार करना होगा। अब देखना यह है कि अभिषेक कपूर क्या निर्णय ले पाते हैं। क्या वे फिल्म से सारा को बाहर का रास्ता दिखाते हैं या सुशांत को या फिर वे इस फिल्म के लिए किसी नई जोडी को ही साइन करेंगे। इन सब बातों से परदा आने वाले कुछ दिनों के अंदर ही उठ पायेगा। साभार-khaskhabar.com

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More