BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

फिर दिखेगा देओल परिवार, यमला पगला दीवाना-3, चट शूटिंग पट रिलीज

फिर दिखेगा देओल परिवार, यमला पगला दीवाना-3, चट शूटिंग पट रिलीजसनी देओल इन दिनों अपने पिता धर्मेन्द्र के बैनर को पुनस्र्थापित करने में लगे हैं। वे अपने बेटे करण देओल को लेकर ‘पल-पल दिल के पास’ नामक फिल्म का निर्माण और निर्देशन कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग मनाली में की जा रही है। अब जो समाचार प्राप्त हो रहे हैं उनके अनुसार सनी देओल अपनी फिल्म यमला पगला दीवाना का तीसरा भाग बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म की अगस्त से शूटिंग शुरू होगी और फरवरी 2018 में इसे प्रदर्शित किया जाएगा। इस फिल्म का दूसरा भाग वर्ष 2013 में प्रदर्शित हुआ था और यह असफल रहा था, तब देओल परिवार ने कहा था कि इसका तीसरा भाग नहीं बनाएंगे। यमला पगला दीवाना-3 में भी धर्मेन्द्र, सनी और बॉबी की जोडी नजर आएगी। अगस्त से फ्लोर पर जाने वाली इस फिल्म की शूटिंग पंजाब, मुंबई और गुजरात में की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के तीसरे भाग का निर्देशन पंजाबी फिल्मों के सुपर निर्देशक नवनीत सिंह करेंगे। इसका पहला भाग समीर कर्णिक और दूसरा भाग संगीत सिवन ने निर्देशित किया था। इस फिल्म का लेखन पंजाबी फिल्मों के लेखक धीरत रतन ने किया जो जट्ट एंड जूलियट-2 और रोमियो रांझा को लिख चुके हैं। इस कडी का पिछली दो कडियों से कोई लेना देना नहीं है। तीनों सितारे बिलकुल नए किरदार में नजर आएंगे। इसमें इमोशन कॉमेडी के साथ एक्शन का तडका होगा।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More