BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बेटे संग नजर आई वॉन्टेड गर्ल आयशा

बेटे संग नजर आई वॉन्टेड गर्ल आयशालंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी करने वाली अभिनेत्री आयशा टाकिया जल्द ही दो नई फिल्म में नजर आने वाली है। जिसमे से ‘जिंदगी ये जिंदगी’ फिल्म का पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया है। जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। बता दें कि आयशा पिछले दिनों से अपनी लिप सर्जरी के चलते चर्चा में आई थी जिसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया था। उस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही थी। इनमें उनका लुक इतना अलग लग रहा था कि लोगों ने इसे ट्रॉल करना शुरू कर दिया था। 

हाल ही में आयशा अपने बेटे संग नजर आई है। उनकी हालिया तस्वीरें उन्ही बातों की तरफ इशारा करती हैं जैसा आयशा ने इंटरव्यू में कहा था। अपनी हालिया तस्वीरों में वह बिल्कुल वैसी ही लग रही हैं जैसी पहले वह दिखती थी। आयशा तस्वीरों में बेटे के साथ मुस्कुराते हुए पोज दे रही थी। बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस को मुंबई के वर्सोवा में उनके बेटे मिकेल आजमी के साथ देखा गया था। बात दें कि, आयशा ने अपनी दूसरी फिल्म के बारे में कहा था कि, उनकी आगामी फिल्म ‘बोरिवली का ब्रूस ली’ की शूटिंग 70 प्रतिशत पूरी हो गई है। अभिनेत्री इस समय अपने नए वीडियो गाने ‘जिंदगी तुझसे क्या करें शिकवे’ के प्रचार में व्यस्त हैं। बोरिवली का ब्रूस ली के साथ आयशा फिल्मी पर्दे पर वापसी कर रही हैं। आयशा ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा, ‘बोरिवली का ब्रूस ली 70 प्रतिशत पूरी हो गई है। यह बहुत क्यूट फिल्म है, जैसा कि इसका नाम है। यह एक मनोरंजक फिल्म है, जिसमें कुंग फू भी शामिल है। यह एक बहुत ही दिलचस्प विषय है। फिल्मों में वापसी के लिए यह बहुत अच्छी फिल्म है। मैं इसे लेकर रोमांचित हूं।’ 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More