BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

जग्गा जासूस का ​तीसरा गाना ‘झुमरी तलैया’ रिलीज

जग्गा जासूस का तीसरा गाना ‘झुमरी तलैया’ रिलीजरणबीर कपूर और कटरीना कैफ की आने वाली फिल्म ‘जग्गा जासूस’ का गाना ‘झुमरी तलैया’ रिलीज हो गया है। बता दें कि इससे पहले फिल्म के दो गाने ‘गलती से मिस्टेक’ और दिल ‘उल्लू का पट्ठा है’ के बाद झुमरी तलैया है आपको नाचने पर मजबूर कर देगा। गाने में रणबीर और कटरीना की अनोखी बॉन्डिंग दिखाई गई है। गाने का वीडियो फिल्म की कहानी की एक झलक दे रहा है। प्रीतम और नीलेश की इस कंपोजिशन को अरिजीत सिंह और नीति मोहन ने अपने सुरों से सजाया है।

सुनने में भले ही झुमरी तलैया थोड़ा अटपटा सा नाम लग रहा है। यह एक रोमांटिक गाना है जिसमें रणबीर कैटरीना के गांव का पता पूछ रहे हैं। गाने के बोल हैं, ‘मेरे गांव का नाम झुमरी तलैया तेरा गांव शायद तिंबाकु।’

ब्रेक अप के बाद कैटरीना और रणबीर की केमिस्ट्री तो इस फिल्म के लिए एक्साइटमेंट पैदा कर ही रही है। गाने में रणबीर और कैटरीना काफी मस्ती कर रहे हैं। इस फिल्म की अतरंगी लोकेशन्स और जग्गा की अनोखी दुनिया देखने का भी लोगों को खासा इंतजार है। गाने के एक सीन में रणबीर और कैटरीना को नंगा दिखाया गया है। फिर वह बास्केट में खुद को छिपाते हुए भागते हैं।

पिदले काफी समय से रिलीज को अटकी अनुराग बसु के निर्देशन में बनी ये फिल्म 14 जुलाई को रिलीज होने वाली है। फिलहाल रणबीर औक कटरीना फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More