BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

खान कैंप में टाइगर श्रॉफ का प्रवेश, बनेंगे शेरखान!

खान कैंप में टाइगर श्रॉफ का प्रवेश, बनेंगे शेरखान!पिछले पांच साल से ज्यादा वक्त से सलमान खान को लेकर उनके छोटे भाई सोहेल खान ‘शेरखान’ बनाने की तैयारी में थे, लेकिन फिल्म बन नहीं पाई। सलमान खान ने इस फिल्म में काम करना स्वीकार किया था, लेकिन जिस तरह से सोहेल खान इस फिल्म को बनाना चाहते थे, सलमान संतुष्ट नहीं थे। लिहाजा प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया लेकिन सोहेल खान ने शेरखान को बनाने का स्वप्न नहीं छोडा। हाल ही में कुछ दिनों से उनकी यह फिल्म एक बार फिर से चर्चाओं के बोर्ड पर आ गई है। कहा जा रहा है सोहेल खान अपने इस महत्त्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को अब सलमान खान के बिना बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस सिलसिले में उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ शुरूआती बातचीत की है। सोहेल खान ने हाल ही में एक लीडिंग दैनिक को अपने एक साक्षात्कार में बताया कि यह फिल्म टाइगर श्रॉफ के साथ शुरू हो सकती है। सलमान खान जब फिल्म से जुडे थे, तब इसका निर्माण बजट बहुत ज्यादा था। अब इसे औसत बजट में बनाने की योजना है। यदि सोहेल खान की योजनाएं फलीभूत हुईं तो टाइगर श्रॉफ का खान कैंप में यह बडा मूव होगा। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More