BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

श्रीदेवी, अनिल कपूर के साथ बनेगी मिस्टर इंडिया-2, कहानी फाइनल

श्रीदेवी, अनिल कपूर के साथ बनेगी मिस्टर इंडिया-2, कहानी फाइनलबोनी कपूर इन दिनों अपनी पत्नी श्रीदेवी अभिनीत फिल्म ‘मॉम’ को प्रदर्शित करने की तैयारियों में जुटे हैं। आगामी महीने की 7 तारीख को प्रदर्शित होने जा रही इस फिल्म के जरिये श्रीदेवी पांच साल बाद वापसी कर रही हैं। वर्ष 2012 में उन्होंने गौरी शिंदे की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश के जरिये वापसी की थी। उसके बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिले लेकिन उन्होंने किसी को स्वीकार नहीं किया। गत वर्ष उन्होंने अपने पति बोनी कपूर की फिल्म मॉम के जरिये पुन: वापसी की घोषणा की। हालांकि इस बीच उन्होंने तमिल भाषा में बनी ‘पुली’ में काम किया था। कहा जा रहा है कि अब बोनी कपूर अपनी पत्नी और भाई अनिल कपूर को लेकर मिस्टर इंडिया का सीक्वल बनाने की तैयारी कर रहे हैं। बोनी कपूर को मिस्टर इंडिया की कहानी आगे बढाने के लिए अब अच्छी कहानी मिल गई है।

डेक्कन क्रॉनिकल में छपी एक खबर के अनुसार, बोनी कपूर अब मिस्टर इंडिया 2 को बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस फिल्म में श्रीदेवी और अनिल कपूर अपने ओरिजनल किरदारों में ही नजर आएंगे लेकिन इनके साथ-साथ फिल्म में एक नई जोडी दिखाई देगी। हालांकि वो नई जोडी कौन होगी इसका फैसला अभी नहीं किया गया है। इस फिल्म को बनाने का बहुत बडा रीजन यह है कि बोनी कपूर मिस्टर इंडिया की कहानी को आगे बढाना चाहते हैं। खबर की मानें तो, इस फिल्म को बनाने का एक बहुत बडा कारण फिल्म की कहानी को आगे बढाना है लेकिन इसके लिए बोनी किसी प्रकार की जल्दबाजी में नहीं हैं। उन्हें इसके लिए एक अच्छी कहानी की जरूरत थी, जो कि अब उनको मिल गई है।

डेक्कन क्रॉनिकल की इसी खबरे के अनुसार, ‘मिस्टर इंडिया 2 को निर्देशित करने के लिए एक नए निर्देशक की तलाश है, क्योंकि निर्देशक शेखर कपूर ने इस फिल्म को बनाने से इंकार कर दिया है। बोनी कपूर अब नए निर्देशक की तलाश में हैं, जो उनकी इस फिल्म को सही तरह से बना सके। इस रेस में राकेश ओम प्रकाश मेहरा और श्रीदेवी की मॉम के डायरेक्टर रवि उद्यवर का नाम सबसे आगे चल रहा है। देखना होगा कि कौन से निर्देशक को इस फिल्म की कमान मिलती है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More