BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

डेजी और जैकलीन होंगी सलमान की अगली फिल्म का हिस्सा!

डेजी और जैकलीन होंगी सलमान की अगली फिल्म का हिस्सा!जब से रेमो डिसूजा ने अपनी आने वाली डांस बेस्ड फिल्म में सलमान को लेने की घोषण की है, तभी से इस बात को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम है कि, फिल्म में सलमान के अपोजिट कौन सी अभिनेत्री होगी? रेमो की यह फिल्म एक डांस बेस्ड फिल्म होगी जिसमें सलमान खान को एक 13 साल की लड़की के डांसर पिता की भूमिका निभाना है। चर्चा है कि फिल्म में दो नायिकाएं होंगी, जिसमें एक सलमान के अपोजिट होगी दूसरी सलमान की बेटी का किरदार निभाएगी। हाल ही में खबर आई है कि सलमान की बेटी का किरदार डेजी शाह निभा सकती है। बता दें कि डेजी शाह ने सलमान की फिल्म जय हो से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। वहीं दूसरी अभिनेत्री के तौर पर जैकलीन फर्नांडिस का नाम सामने आया है। 

पिछले दिनों खबर आई थी कि सलमान की यह फिल्म ‘एबीसीडी’ सिरीज का तीसरा पार्ट होगी। लेकिन सलमान और खुद रेमो ने इस खबर का अफवाह करार दिया। जल्द ही कोरियोग्राफर से निर्देशक बने रेमो डिसूजा के निर्देशन में एक डांस बेस्ड फिल्म ‘डांसर डैड’ की शूटिंग शुरू करेंगे, जिसके लिए सलमान को कुछ पतला होना होगा, जिससे वह नृत्य आधारित इस फिल्म में एक नृतक की भूमिका को अच्छी तरह से निभा सके। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More