BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

फिल्मों से ज्यादा तस्वीरों से मशहूर हुई है लीजा हेडन

फिल्मों से ज्यादा तस्वीरों से मशहूर हुई है लीजा हेडनअपनी खूबसूरत अदाओं से लोगों को लुभाने वाली अभिनेत्री लीजा हेडन का जन्म 17 जून 1986 को चेन्नई में हुआ था। लीजा ने अपनी जिंदगी के 30 पड़ाव पूर करके 31 पड़ाव पर कदम रख चुकी है। लीजा का पूरा नाम एलीजाबेथ मैरी हेडन है। लीजा ने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की थी। बॉलीवुड में कई फिल्मों में अपने दमदार अभिनय जलवा दिखा चुकी अभिनेत्री लिजा हेडन अपने बोल्ड और हॉट फिगर के लिए जानी जाती हैं। बता दें कि लीजा को उनकी फिल्मों से ज्यादा हॉट फोटोशूट के लिए जाना जाता है। लीजा कई फोटोशूट और कई जानी मानी मैगजीन की कवर गर्ल बन चुकी है।

लीजा हेडन फिल्मों में आने से पहले मॉडलिंग किया करती थी। मॉडलिंग के दिनों में लीजा के रैंप से लेकर फैशन की गलियों तक चर्चे रहे। लीजा की पहली बॉलीवुड डेब्यू 2010 में आई फिल्म ‘आयशा’ से की थी। इस फिल्म में उनकी छोटी सी भूमिका में थी। हालांकि लीजा ज्यादातर फिल्मों में छोटे-छोटे किरदारों से बालीवुड में पहचान बनाई। लेकिन इसके बाद भी वो अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। इसके बाद लीजा की क्वीन, द शौकीन्स, संता बंता प्राइवेट लिमिटेड, हाउसफुल 3 और ए दिल है मश्किल में नजर आ चुकी है। करण जौहर की ‘फिल्म ए दिल है मुश्किल’ में अपने बोल्ड एक्टिंग के कारण उन्होंने तारीफें बटोरी थी। लीजा ने ‘क्वीन’ फिल्म में कंगना रनोट के साथ काम किया था। उनका किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया। ‘द शौकीन्स’ फिल्म में लीजा के साथ अनुपम खेर, पीयूष मिश्रा, अक्षय कुमाार और अन्नू कपूर भी हैं। लीजा ने ‘रास्कल्स’ फिल्म में भी काम किया था। इस फिल्म में उनका एक गाना ‘शेक इट सैंया’ करके लोगों का मनोरंजन किया था।लीजा हेडन ने एक बार कहा था कि आईफा में देश-विदेश के मीडिया और प्रशंसकों से मिलकर आपको अपनी असल पहुंच का अंदाजा होता है। लीजा हेडन ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘आईफा के बारे में एक अच्छी बात यह थी कि मुझे भारतीय सिनेमा के प्रभाव की पहुंच का अंदाजा हुआ। जब आप काम में व्यस्त रहते हैं और हर दिन स्टूडियो और घर की दिनचर्या के साथ जी रहे होते हैं, तब आपको अंदाजा नहीं होता है कि आपकी फिल्मों से दुनिया में कितने लोग प्रभावित हुए या हो रहे हैं। हाल ही में 17 मई को लिजा मां बनी हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है जिसका नाम उन्होंने जैक रखा है। इस बात की जानकारी लीजा ने खुद सोशल मीडिया पर दी थी। 

लीजा ने बेटे की पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘जैक ललवानी का जन्म 17 मई 2017 को हुआ।’ लीजा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड डीनो ललवानी के साथ पिछले साल अक्टूबर में शादी की थी। प्रेंगनेंसी के बाद लिजा सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती थी। उन्होंने प्रेगनेंसी के दौरान अपना फोटोशूट भी करवाया था। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More