BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

लव लाइफ से संबंधित अफवाहों पर क्रिस्ले डिसूजा ने दी ये सफाई

लव लाइफ से संबंधित अफवाहों पर क्रिस्ले डिसूजा ने दी ये सफाईनई दिल्ली। अभिनेत्री क्रिस्ले डिसूजा का कहना है कि जब तक दाहिने उंगली में अंगूठी न हो और शादी की तारीख पक्की न हो, तब तक वह अकेली हैं। अफवाह है कि अभिनेता करण टकर के साथ अभिनेत्री डेटिंग कर रही हैं। लव लाइफ से संबंधित अफवाहों पर प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर अभिनेत्री ने बताया, यह अच्छा है कि लोग मेरे जीवन में इतनी रूची रखते हैं। यह मायने नहीं रखता कि सोशल मीडिया के माध्यम से आप दुनिया को अपने जीवन का हिस्सा कैसे बनाते हो, यह कभी पर्याप्त नहीं होता। वे आपके बारे में और जानना चाहते हैं और मैं समझती हूं क्यों।

 

उन्होंने कहा, अपने लव लाइफ के बारे में मैं इतना ही कहूंगी कि जब तक मेरे दाहिने उंगली में अंगूठी न हो और शादी की तारीख पक्की न हो, तबतक मैं अकेली हूं। अभिनेत्री टीवी कार्यक्रम एक हजारों में मेरी बहना है, एक नई पहचान और ब्रह्मराक्षस के लिए जानी जाती हैं। फैशन के बारे में बात करते हुए क्रिस्ले ने कहा, मुझे फैशन, स्टाइल, मेक-अप और बालों से बेहद प्यार है, लेकिन जब मैं बहु के किरदार में होती हूं तो कुछ बदलाव करने पड़ते हैं। तब मैं अपने हरे आंखों को कवर करने के लिए लेंस लगाती हूं, बालों को काला करती हूं और साड़ी पहनती हूं। उन्होंने कहा, मुझे अपने सारे किरदार पसंद हैं। मुझे बहु का किरदार भी पसंद है। यह मुझे बहुत कुछ सिखाता है, जिसे मैं अपने वास्तविक जीवन में भी अपनाती हूं। वर्तमान के बारे में पूछे जाने पर अभिनेत्री ने कहा, फिलहाल मैं बस यात्रा कर रही हूं। मैं इस समय एम्स्टर्डम और पेरिस गई थी और हमेशा की तरह गोवा भी गई। नए प्रोजेक्ट पर काम करने के पहले मैं ज्यादा से ज्यादा जगहों की यात्रा करना चाहती हूं। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि अगर बॉलीवुड से कोई बड़ा ऑफर आता है तो इसके लिए वह सोचेंगी। इसके लिए उन्होंने कोई योजना नहीं बनाई है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More