देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बाकी बच्चों के पैरेंट्स की तरह बॉलीवुड के स्टार्स भी अपने बच्चों के लिए चिंतित रहते है। इस लिए अजय देवगन और काजोल की बेटी 14 साल की न्यासा जल्द ही अपनी पढ़ाई के लिए सिंगापुर जाने वाली है। वैसे तो अजय देवगन और काजोल को हॉलिडे डेस्टिनेशन के लिए लंदन सबसे पसंदीदा जगह है। बेटी न्यासा दुनियाभर में अपने इंटरनैशनल बैचलरेट कोर्स के लिए प्रतिष्ठित सिंगापुर के यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया में ऐडमिशन लेने वाली हैं। सोनम कपूर समेत बॉलिवुड की कई हस्तियां और उनके बच्चे इस कॉलेज के स्टूडेंट रह चुके हैं।
सिर्फ न्यासा नहीं शाहरुख खान की बेटी सुहाना भी इस साल पढ़ने के लिए लंदन गई हैं। हालांकि न्यासा सिंगापुर युनिवर्सिटी में क्या पढ़ाई करेंगी इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। आपको बता दें कि अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा फिलहाल 15 साल की हैं तो युग 7 साल के।
अजय और काजोल शुरू में न्यासा को हायर एजुकेशन के लिए यूके भेजने की प्लानिंग कर रहे थे, क्योंकि वहां लंदन में उनका अपना घर भी है और वे अक्सर वहां जाते रहते हैं। मगर अब उन्होंने सिंगापुर के इस कॉलेज को चुना है, क्योंकि एक तो सिंगापुर ज्यादा दूर नहीं है और वहां के लिए मुंबई से सीधे और फ्रीक्वेंट फ्लाइट्स भी आसानी से मिल जाती हैं। मुंबई से सिंगापुर के लिए रोज 5 फ्लाइट्स ऑपरेट होती हैं। ऐसे में अजय और काजोल को लगता है कि वे जब चाहे चंद घंटों में अपने बेटी के पास पहुंच सकते हैं। वैसे काजोल और अजय भी अपनी बेटी के लिए बिल्कुल आम मां बाप की तरह सोचते हुए यह निर्णय लिया है। जो दोनों के लिए काफी सुविधाजनक है।
अजय देवगन की फिल्मों की बात करें तो वो गोलमाल रिर्टन्स,बादशाहो इस साल रिलीज होगी।वहीं काजोल भी तमिल फिल्म में धनुष के साथ वीआईपी 2 में नजर आएंगी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
वीरप्पन की बेटी तमिलनाडु के कृष्णागिरि से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी
अरबाज के साथ श्वेता तिवारी की बेटी पलक की पहली फिल्म अक्टूबर में होगी रिलीज
उर्वशी रौतेला : जब मैं अपने सर्वश्रेष्ठ में होती हूं, तो मैं अपने पिता की बेटी होती हूं