BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

हर्षवर्धन को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं अनिल कपूर

हर्षवर्धन को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं अनिल कपूरहाल ही में समाचार आए थे कि अनिल कपूर अपने पुत्र हर्षवर्धन कपूर के साथ निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म को बायोपिक बताया जा रहा है, जो अभिनव बिंद्रा के जीवन पर है। अभिनव बिंद्रा शूटर हैं जिन्होंने ओलंपिक में मैडल जीता है। इसके साथ ही इस पिता-पुत्र की जोडी ने जीक्यू मैग्जीन के लिए कवर पेज शूट कराया था। उसी पत्रिका को दिये अपने एक साक्षात्कार में अनिल कपूर ने कहा है कि वह अपने बेटे हर्षवर्धन को लेकर काफी ‘प्रोटेक्टिव’ हैं, क्योंकि हर्षवर्धन अभी बॉलीवुड में अनुभवहीन हैं। अनिल ने जीक्यू इंडिया पत्रिका के जून 2017 अंक में दिए साक्षात्कार में अपने बेटे के बारे में बातचीत की है। अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ‘मिर्जिया’ से बीते साल बॉलीवुड में पदार्पण कर चुके हैं। इस फिल्म का लेखन गुलजार और निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा, संगीतकार ए.आर. रहमान थे। बॉक्स ऑफिस पर इस दिग्गज तिकडी को असफलता का मुंह देखना पडा था। अनिल ने कहा, ‘मैं प्रोटेक्टिव हूं क्योंकि मुझे लगता है कि हर्ष अभी अनुभवहीन है। उदाहरण के तौर पर वह बहुत बड़े फिल्म निर्माताओं को ना कहेगा। मुझे उम्मीद है कि वे (निर्माता) समझेंगे कि वह वास्तव में उनके साथ काम करना चाहता है, अच्छी तरह से काम करना चाहता है, लेकिन वह उनकी इन फिल्मों के लिए तैयार नहीं है। मेरी इच्छा है कि इन निर्माताओं से बात करने से पहले वह कम से कम मुझसे बात करे..लेकिन ठीक है..यह उसका अपना फैसला है।’ जब अनिल कपूर से यह पूछा गया कि वह हर्षवर्धन में कौन सा बदलाव चाहते हैं तो उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं कि वह खुले। मैं चाहता हूं कि वह लोगों से मिले और ज्यादा सामाजिक बने।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More