BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

‘बागी 2’ में टाइगर संग रोमांस करती नजर आएगी ये एक्ट्रेस

‘बागी 2’ में टाइगर संग रोमांस करती नजर आएगी ये एक्ट्रेसमुंबई । फिल्म निमार्ता साजिद नाडियाडवाला ने अपनी आगामी फिल्म ‘बागी 2’ में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर दिशा पटानी को लेने की घोषणा की है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। ‘बागी’ ने न केवल अपने बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक दर्शकों का मनोरंजन किया था बल्कि भारी व्यावसायिक सफलता हासिल की थी। साजिद नाडियाडवाला एक नई जोड़ी को इस फिल्म में लेने के लिए उत्सुक थे और अब दिशा को मुख्य अभिनेत्री के रूप में लॉन्च करने के लिए तैयार हैं।

इस तरह की खबरें हैं कि 2016 में आई फिल्म ‘बागी’ के दूसरे भाग के लिए अभिनेता टाइगर श्रॉफ जुलाई के महीने में हांगकांग के लिए रवाना होंगे। अभिनेता विशेष मार्शल आर्ट निर्देशक टोनी चिंग के मार्गदर्शन में स्टंट की तैयारी करेंगे। रिपोर्टों के मुताबिक फिल्म में कुछ खास स्टंट की जरूरत है और निर्देशक अहमद खान का मानना है कि उन्हें मूल फिल्म में अपने स्टंट से हटकर कुछ अलग करना होगा। अभिनेता वुशु की विभिन्न शैली बाक मेईए चॉ ली फट और विंग चुन का प्रशिक्षण करेंगे और वहां एक महीने तक का समय बिताएंगे। साजिद नाडियाडवाला ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा है, ‘‘जब हमने दोनों का साथ मे लुक परीक्षण किया, तो हम उनकी केमिस्ट्री से काफी प्रभावित थे और दिशा भी इस भूमिका के लिए सही चुनाव हैं। मैं अपने कलाकारों से बहुत खुश हूं और इस परियोजना को शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।’’   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More