BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अभिनेता का बयान, फिर से गरमाया भारत में पाक कलाकरों का बैन मामला

अभिनेता का बयान, फिर से गरमाया भारत में पाक कलाकरों का बैन मामलाबॉलीवुड अभिनेता परेश रावल लेखिका अरुंधती राय को लेकर हालिया विवादित बयान की वजह से चर्चा में थे जिसमें उन्होंने कहा कि कश्मीर में पत्थरबाजों की जगह अरूंधमी राय को जीप में बांधना चाहिए। जिसके बाद इस बयान ने तूल पकड़ लिया था। फिलहाल अब यह मामला शांत हो गया है लेकिन लगता है परेश रावल शांत नहीं रहना चाहते। अभिनेता और राजनेता परेश रावल ने कहा है कि, ‘आर्टिस्ट और क्रिकेटर बम नहीं फेंकते तो उन्हें बैन नहीं किया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वो पाकिस्तानी धारावाहिकों और फिल्मों में काम करना पसंद करेंगे। रावल ने कहा, ‘हां, मैं पाकिस्तानी फिल्मों और धारावाहिकों में काम करना पसंद करूंगा। मैं हमसफर जैसे सभी पाकिस्तानी धारावाहिकों को पसंद करता हूं, जिस तरह वे अभिनय करते हैं, कहानी, स्क्रिप्ट, भाषा ये सबकुछ अच्छा है। मुझे महसूस होता है कि हमारे शो उबाउ हैं।’ गौरतलब है कि निर्माता-निर्देशक करण जौहर की फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ में काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान को उरी हमले के कारण पिछले साल इस फिल्म की रिलीज से पहले राजनीतिक दलों की नाराजगी झेलनी पड़ी थी। 

परेश रावल जल्द ही संजय दत्त की बायोपिक में नजर आने वाले है। इस बायोपिक में परेश संजय दत्त के पिता सुनील दत्त का किरदार निभा रहे हैं। परेश रावल के अलावा इस फिल्म में रणबीर कपूर जो की संजय दत्त का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में मनीषा कोइराला, दीया मिर्जा भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More