देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
टीवी का पॉपुलर कॉमेडी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की दया बेन यानी दिशा वकानी के घर जल्द ही खुशियां आने वाली हैं। जी हां आई खबरों के अनुसार आपकी दया बेन यानी दिशा वकानी जल्द ही मां बनने वाली है। दरअसल पिछले कुछ समय से दिशा शूटिंग पर नहीं आ रही थी, फिर इसी बीच ये खबर आई की दिशा प्रेग्नेंट है। खबरों के मुताबिक प्रेग्नेंसी की वजह से दिशा कुछ समय के लिए शूटिंग नहीं कर पाएंगी। कहा जा रहा था कि उन्होंने शो छोड़ दिया है लेकिन बाद में पता चला कि उनके घर में नए मेहमान का इंतजार हो रहा है। वैसे अभी तक दिशा की तरफ से किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। दिशा ने पिछले साल ही चार्टेड अकाउंटेंट मयूर पांड्या से शादी की थी। दोनों का ये पहला बच्चा होगा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
कैटरीना की ट्रोलिंग पर भड़कीं परिणीति चोपड़ा, बोलीं-मां बनने के बाद शरीर में आए बदलाव खूबसूरत, इस पर टिप्पणी क्यों?
परिणीति चोपड़ा - बैंकर बनने निकली एक लड़की, जो बन गई बॉलीवुड एक्ट्रेस
माता-पिता बनने से पहले दीपिका-रणवीर ने लिया सिद्धिविनायक का आशीर्वाद